{"_id":"59ca76fd4f1c1bd1538b494e","slug":"job-in-indian-army-by-agra-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में होने जा रही सेना भर्ती रैली, इन जिलों के आवेदक हो जाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में होने जा रही सेना भर्ती रैली, इन जिलों के आवेदक हो जाएं तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 27 Sep 2017 06:18 AM IST
विज्ञापन
indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए बेहतर मौका आया है। सेना भर्ती कार्यालय आगरा के 6 जिलों आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और कासगंज जिलों के लिए सेना भर्ती रैली 21 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। आनंद इंजीनियरिंग कालेज, कीठम में होने वाली भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जो पांच नवंबर तक चलेंगे।
आगरा और पड़ोसी छह जिलों के युवाओं को भर्ती के लिए पहले वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। www.joinindianarmy.nic.in पर 22 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं जो पांच नवंबर की मध्य रात्रि तक हो सकेंगे। पहली बार सेना भर्ती रैली में आधार कार्ड को लिंक कराना होगा। रजिस्ट्रेशन करते समय आधार कार्ड संख्या लिंक करानी होगी।
आधार कार्ड नंबर के बिना कोई भी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड नहीं निकाल सकेगा। सेना भर्ती कार्यालय आगरा ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने अपना ऑन लाइन पंजीकरण वेबसाइट पर कराया होगा।