फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jizzly rain forecast on 26th and 27th July

26 और 27 जुलाई को फिर झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी

Sat, 24 Jul 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jizzly rain forecast on 26th and 27th July
मैनपुरी। पूरे सप्ताह राहत के बाद शनिवार को गर्मी ने लोगों को परेशान किया। आसमान साफ हुआ तो तेज धूप निकली। इसके चलते लोग दिन भर गर्मी से बेहाल रहे। वहीं मौसम के पूर्वानुमान ने लोगों को राहत दिलाई है। 26 और 27 जुलाई को झमाझम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम बदल गया। आसमान से बादल साफ हुए तो तेज धूप निकली। इसके चलते गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर तेज धूप के साथ उमस में लोग परेशान रहे, लेकिन उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं शाम को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 26 और 27 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। वहीं 28 जुलाई को भी मध्यम बरसात हो सकती है।
विज्ञापन

----
धान की रोपाई के लिए बारिश की है दरकार
जिले में बड़े पैमाने पर धान की रोपाई की जाती है। धान की फसल के लिए पानी की आवश्यकता अधिक मात्रा में होती है। इसीलिए किसानों को भी बारिश का इंतजार है। अगर बारिश होती है तो धान की रोपाई के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed