{"_id":"5ff89c498ebc3e31d332ee03","slug":"jila-panchayat-mainpuri-news-agr475550870","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत ने 79.79 करोड़ का पुनरीक्षित बजट किया अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत ने 79.79 करोड़ का पुनरीक्षित बजट किया अनुमोदित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष और मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में पुनरीक्षित बजट और आगामी सत्र के मूल बजट के अनुमोदन पर चर्चा हुई। सभी की सहमति के बाद दोनों बजट का अनुमोदन कर दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 21 जिला पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ईशा प्रिया की मौजूदगी में अपर मुख्य अधिकारी तपेश चंद्र वर्मा ने गत वर्ष की बैठक कार्यवाही और वर्तमान बैठक के एजेंडा बिंदुओं को पढ़कर सुनाया। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए पुनरीक्षित बजट पर चर्चा हुई।
विकास कार्यों के लिए 79.79 करोड़ रुपये का अनुमोदित कर दिया गया। आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पर चर्चा हुई। सदस्यों के साथ चर्चा के बाद मूल बजट 30.23 करोड़ का अनुमोदन किया गया। बैठक में शासन के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उद्योगों से ली जाने वाली वाली लाइसेंस फीस की दरों में एकरूपता लाए जाने के लिए भी संशोधन की अनुमति दी गई। जिला पंचायत सदस्य विपिन राज यादव, विजेता यादव, आशुतोष यादव, यदुवंश यादव, सोवरन सिंह यादव, सुचेता शाक्य, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।