फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jharkhand woman death before taj mahal visits in agra

झारखंड से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Tue, 17 Mar 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
jharkhand woman death before taj mahal visits in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
आगरा में झारखंड की महिला की मौत हो गई। वो ताजमहल का दीदार करने आई थी। ताज के दीदार से पहले पश्चिमी गेट पार्किंग पर महिला की तबीयत बिगड़ गई। एसएन मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


झारखंड के जिला गरीडीह स्थित थाना देवरी के गांव हरला से 40 महिला और पुरुषों का दल ताजमहल देखने रविवार रात को आगरा आया था। दल में शामिल सोरो देवी (55) पत्नी नूनमनी सोमवार सुबह सात बजे पश्चिमी गेट पार्किंग के पास स्थित सुलभ शौचालय पर कपड़े सुखा रही थीं। 
विज्ञापन


अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वो गिर पड़ीं। साथी पर्यटक उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 

इमरजेंसी में डॉक्टर ने सोरो देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पर्यटन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दल को आगरा के बाद मथुरा होते हुए दिल्ली जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed