{"_id":"5e6fc3dd8ebc3ea7e0248042","slug":"jharkhand-woman-death-before-taj-mahal-visits-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत
Tue, 17 Mar 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में झारखंड की महिला की मौत हो गई। वो ताजमहल का दीदार करने आई थी। ताज के दीदार से पहले पश्चिमी गेट पार्किंग पर महिला की तबीयत बिगड़ गई। एसएन मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
झारखंड के जिला गरीडीह स्थित थाना देवरी के गांव हरला से 40 महिला और पुरुषों का दल ताजमहल देखने रविवार रात को आगरा आया था। दल में शामिल सोरो देवी (55) पत्नी नूनमनी सोमवार सुबह सात बजे पश्चिमी गेट पार्किंग के पास स्थित सुलभ शौचालय पर कपड़े सुखा रही थीं।
अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वो गिर पड़ीं। साथी पर्यटक उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
इमरजेंसी में डॉक्टर ने सोरो देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पर्यटन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दल को आगरा के बाद मथुरा होते हुए दिल्ली जाना था।