फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery worth Rs 5 lakh stolen from woman's bag in bus

Agra News: बस में महिला के बैग से 5 लाख रुपये के गहने चोरी

Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 5 lakh stolen from woman's bag in bus
बाह (आगरा)। राजाखेडा (धौलपुर) से रविवार की सुबह बाह के चौसिंगी गांव के लिए राजस्थान रोडवेज की बस में सवार होकर निकली प्रियंका के बैग से 5 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। वारदात से फूट-फूट कर रोई महिला ने बस के परिचालक की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बुआ सावित्री देवी के साथ राजस्थान रोडवेज बस में राजाखेड़ा से बैठी थी। बैग में सोने की चार चूड़ी, तीन अंगूठी, ब्रजमाला, जंजीर समेत करीब 5 लाख रुपये के गहने और 5 हजार रुपये रखे थे। बस से चौसिंगी उतरते समय बैग देखा तो उसमें से नगदी और गहने गायब थे। परिचालक ने उन्हें बस की टिकट भी नहीं दी थी। पूछताछ पर कोई संतोष जनक जवाब भी नहीं दिया। गहने चोरी होने पर फूट-फूट कर रोई प्रियंका के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

बाह पुलिस ने मामला राजाखेड़ा का होना बताकर संबंधित थाने में जाने के लिए कहकर वापस लौटा दिया। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि घटना राजाखेड़ा और भदरौली के बीच की है। इसलिए संबंधित थाने में तहरीर देने के लिए पीड़िता को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed