फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jewelery of sister robbed in front of brother in Mainpur

Mainpuri: दिनदहाड़े बदमाशों ने की महिला से लूट, कान से जबरन खींचे सोने के कुंडल, भाई के सामने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 26 May 2022 07:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 May 2022 07:09 PM IST
सार

मैनपुरी में दिनदहाड़े बड़ी वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सैफई से लौट रहे  युवक को निशाना बनाया। युवक के साथ उसकी पत्नी और बहन भी थी। बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक की बहन के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
 

विज्ञापन
jewelery of sister robbed in front of brother in Mainpur
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर में औंछा के पास भाई के साथ सैफई से लौट रही महिला से अपाचे सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा के बल पर जेवर नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फायरिंग करते हुए भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों में तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव किलरमऊ निवासी राजकुमार किसी काम से सैफई गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर वह पत्नी महेश्वरी व बहन अमरवती निवासी गांव चीतई औंछा के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। बाइक जब थाना घिरोर क्षेत्र में नगला अखई पुल के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाचे सवार बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। बदमाशों के हाथ में तमंचा देख राजकुमार ने जैसे ही बाइक को रोका, तो एक बदमाश ने अमरवती के सीने पर तमंचा रखकर कान के कुंडल, सोने की चेन लूट ली। 
विज्ञापन


लूट की वारदात अंजाम देने के बाद अपाचे सवार बदमाश भागने लगे तो पीड़िता ने शोर मचाया। तभी बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा से फायर करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला घबरा कर चुप हो गई। बदमाशों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता से जानकारी लेने के साथ बदमाशों की तलाश में कॉंबिंग की गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
बदमाशों द्वारा अमरवती से लूट के दौरान कान के कुंडल खींच लिए गए। जिस वजह से वह घायल हो गईं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के बाद पीड़ित उसका भाई व भाभी दहशत में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed