फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JEE Advanced 2023 Exam four June reach the center two hours before Do take this certificate with you

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड कल, दो घंटे पहले पहुंच जाएं केंद्र; साथ जरूर ले जाएं ये प्रमाण पत्र

Sat, 03 Jun 2023 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 12:41 PM IST
सार

JEE Advanced 2023 Exam: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 की परीक्षा चार जून को  है। परीक्षा के लिए दो घंटे पहले केन्द्रों पर पहुंचना होगा। इसके साथ ही ध्यान रखें कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ भूलकर भी न ले जाएं।  
 

विज्ञापन
JEE Advanced 2023 Exam four June reach the center two hours before Do take this certificate with you
जेईई एडवांस्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

जेईई एडवांस्ड परीक्षा चार जून को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 7 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12 बजे से रखा गया है। परीक्षा के एक घंटे पहले से परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाना बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पहचानपत्र लेकर जाना होगा साथ

जेईई एडवांस्ड की तैयारी कराने वाले डॉ. अंबरीश अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ कोई एक पहचानपत्र लेकर जाना होगा। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचानपत्र, पैन कार्ड आदि हो सकता है। प्रवेशपत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन जरूरी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

ये चीजें भूलकर भी न ले जाएं

अभ्यर्थियों को अपने साथ पेन व पेंसिल ले जाना होगा। मास्क पहनने के भी निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थी सैनिटाइजर और पानी पीने के लिए पारदर्शी बोतल ले जा सकता है। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। रिंग, ब्रेसलेट, ईयर रिंग्स, नोज पिन, ताबीज आदि न पहनकर जाने की सलाह दी गई है। बड़े बटन वाले कपड़े भी न पहनकर जाने के लिए कहा गया है। 

ये भी पढ़ें -  नशा मुक्ति केंद्र नहीं 'नर्क': युवक की मौत के बाद सामने आया खौफनाक सच, किसी से मिलने पर पाबंदी; होती थी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed