{"_id":"6260701f842a314e7d50c0ce","slug":"jcb-stolen-from-police-station-recovered-driver-arrested-owner-absconding-agra-news-agr5309326108","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से चोरी गई जेसीबी बरामद, चालक गिरफ्तार, मालिक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से चोरी गई जेसीबी बरामद, चालक गिरफ्तार, मालिक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली। थाना खंदौली परिसर से सोमवार की रात चोरी हुई जेसीबी को पुलिस ने मंगलवार की रात मई रोड से बरामद कर लिया है। चालक को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि जेसीबी मालिक फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।
थाना खंदौली के मुंशी अरुण कुुमार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ थाना खंदौली परिसर में खड़ी जेसीबी की चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के मुताबिक सोमवार को दिन में करीब तीन बजे दरोगा अर्जुन सिंह मलूपुर चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे, तभी आगरा की तरफ से आई जेसीबी को जांच के लिए रोका गया था। इसमें चालक सहित दो लोग सवार थे।
गाड़ी के कागजात नहीं दिखा पाने पर जेसीबी को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया था। शाम को 6.29 बजे दरोगा ने जनरल डायरी में इसे दर्ज कराया था। रात करीब 8.22 बजे मुंशी बाहर निकले, तो उन्हें जेसीबी नहीं दिखी थी। इस पर जेसीबी चालक मुस्तकीम और मालिक भूरा के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि मंगलवार की रात दो बजे मई रोड पर पेट्रोल पंप के पास से जेसीबी को बरामद कर चालक मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है। फरार जेसीबी मालिक भूरा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
थाना खंदौली से सीज जेसीबी चोरी होने के बाद खंदौली पुलिस सवालों के घेरे में है। इसी बीच बुधवार को एक ऑडियो वायरल हो गया। जिसमें दो लोग बात कर रहे हैं। इसमें एक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, दूसरा जेसीबी मालिक। ऑडियो में भूरा नाम का व्यक्ति पुलिसकर्मी से कह रहा है कि साहब मेरी क्या गलती है। कथित पुलिसकर्मी कह रहा है कि तू बिना बताए थाने से जेसीबी क्यों ले गया।
ऑडियो में यह भी कहा जा रहा है की जेसीबी के साथ पुलिस चालक को भी थाने ले आई थी, जिसे एक पत्रकार ने लेनदेन के बाद थाने से छुड़वा दिया था। तब एक पुलिसकर्मी ने ही चालक को सीज गाड़ी की चाबी दी थी, जिसके बाद वह थाने से जेसीबी लेकर चला गया था। ऑडियो में भूरा नाम का व्यक्ति रो-रो कर पुलिसवाले से कह रहा है की अगर कार्रवाई हुई तो वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा।