फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jayant tour continues in Agra said Lathi charge on women wrestlers is a black day

समरसता अभियान: आगरा में बीच में जयंत ने छोड़ा दौरा, टिकरी बॉर्डर रवाना हुए

Mon, 29 May 2023 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 11:20 AM IST
सार

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष ने जनसभा में कहा कि 1500 गांवों में समरसता अभियान चलाया जाएगा। वहीं किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा।

 

विज्ञापन
Jayant tour continues in Agra said Lathi charge on women wrestlers is a black day
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने समरसता अभियान के दूसरे दिन जिले के आठ गांवों में जनसंपर्क किया। किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। साथ ही जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों पर लाठीचार्ज की घटना को काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि समरसता अभियान 1500 गांवों में चलाया जाएगा।

विज्ञापन


समरसता अभियान रविवार को मिढ़ाकुर, सुनारी, खाल खलऊआ, धनौली, बमरौली कटारा, इटौरा आदि गांवों में समरसता अभियान चलाया गया। सुनारी गांव में आयोजित सभा में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ के बल पर जनता को गुमराह कर रही है। वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। आय बढ़ाने के स्थान पर तीन काले कानून किसानों पर थोप दिए गए। जिसके विरोध में किसानों ने 378 दिन तक आंदोलन किया था। केंद्र सरकार की ओर से देश में भाईचारे को समाप्त किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार पहलवान बेटियों को न्याय नहीं दे रही है। उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष महेश जाटव, ब्रजेश चाहर, चौ.रामवीर सिंह, संजय फौजदार, सौरव चौधरी, चौधरी गोपीचंद, सुरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान को बीच में छोड़ टिकरी बॉर्डर रवाना हुए

अभियान के दौरान जयंत चौधरी को महिला पहलवानों पर लाठीचार्ज और टिकरी बार्डर पर किसान नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिली। इस पर वह अभियान को बीच में छोड़कर टिकरी बार्डर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed