फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jaya Kishori gave message of happiness in Jeevnjali program of amar ujala in Agra

UP: विचारों को बदलकर देखिए जीवन बदल जाएगा...जीवांजलि कार्यक्रम में जया किशोरी ने दिया खुशियों का मूलमंत्र

Tue, 16 Sep 2025 11:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:34 PM IST
सार

अगर आपने इस जीवन में किसी के साथ बुरा नहीं किया और फिर भी आपके साथ बुरा हो रहा है, तो उसे पूर्व जन्म के कर्म मानकर समय को काट लेना चाहिए। कुछ इन्हीं शब्दों के साथ  कथावाचक और प्रेरक वक्ता जया किशोरी ने लोगों को खुशियों का मंत्र दिया।

विज्ञापन
Jaya Kishori gave message of happiness in Jeevnjali program of amar ujala in Agra
कथा वाचक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विचारों को बदलकर देखिए जीवन बदल जाएगा। अपने देखने का नजरिया बदलिए। समस्या में भी समाधान नजर आने लगेगा। अपना सब कुछ भगवान को सौंपकर कर्म कीजिए, फिर देखिए जीवन में बदलाव आता है कि नहीं। कुछ इन्हीं शब्दों के साथ कथावाचक और प्रेरक वक्ता जया किशोरी ने शहरवासियों को विचारों से बदलाव की सीख दी। 
विज्ञापन


सूरसदन में अमर उजाला, तपन ग्रुप पावर्ड बाय कृष्णा कच्ची घानी की ओर से आयोजित जीवांजलि कार्यक्रम में उन्होंने जीवन में खुशियों का मूलमंत्र दिया। आध्यात्मिकता के साथ सकारात्मक विचार, परिवार और प्रेम को सफलता की कुंजी बताया।
विज्ञापन


 

सकारात्मक सोच की शक्ति और कठिन समय में हौसला बनाए रखने की विधा को जया किशोरी ने विस्तार से समझाया। कहा कि अच्छा और बुरा जीवन में जो भी घटित हो, सब प्रभु को समर्पित कर दो। कर्म लौटकर आते हैं। अगर आपने इस जीवन में किसी के साथ बुरा नहीं किया और फिर भी आपके साथ बुरा हो रहा है, तो उसे पूर्व जन्म के कर्म मानकर समय को काट लेना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी गीता में कर्म का ही उपदेश दिया है, तो फिर हम क्यों भक्ति को संन्यास से जोड़कर देखते हैं।

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार और गृहस्थी के साथ भी कर्म करते हुए धर्म की राह पर चला जा सकता है। अगर हर इन्सान आध्यात्म को जीवन में अपना ले तो फिर समाज की सूरत ही बदल जाएगी। जीवन की समस्याओं पर कहा कि चीजों को देखने का नजरिया बदलना होगा। 

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ तपन ग्रुप के एमडी सुरेश चंद गर्ग, सुदीप गर्ग, आगरा ऑयल एंड जनरल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी कुमार कृष्ण गोयल, कपीश्वर न्यूरो हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के न्यूरो फिजीशियन डॉ. नरेश शर्मा, गणपति ग्रुप के एमडी निखिल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। करीब एक घंटे तक चले आध्यात्मिक सत्र के दौरान लोग पूरी तल्लीनता से जया किशोरी को सुनते नजर आए। मेरा आपकी कृपा से... भजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed