फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jatin claims four wickets; host academy emerges as winner

Agra News: जतिन ने झटके चार विकेट, मेजबान अकादमी बनी विजेता

Fri, 30 Oct 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jatin claims four wickets; host academy emerges as winner
डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट मैदान पर चैंपियंस इलेवन को हराने वाली डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम - फोटो : samvad
आगरा। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट मैदान पर खेले गए 35 ओवर के मुकाबले में मेजबान अकादमी ने चैंपियंस इलेवन को 51 रन से पराजित किया। जीत में युवराज सिंह की अर्धशतकीय पारी और जतिन की धारदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। जतिन ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन

टॉस जीतकर चैंपियंस इलेवन ने पहले गेंदबाजी की। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी 32.3 ओवर में 196 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। युवराज सिंह ने 53, आफरीन शमीम ने 32 रन बनाए। अंशु राजपूत ने तीन, आदित्य और लोकेंद्र ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस इलेवन नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। कृष्णा नरवार ने सर्वाधिक 35, अंशु राजपूत ने 16 रन बनाए। जतिन ने 7.2 ओवर में दो मेडन रखते हुए चार विकेट चटकाए। श्रेष्ठ गुप्ता और कप्तान गुलशन यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। मेजबान अकादमी ने 51 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed