फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   janta curfew update passengers face trouble due to train cancelled in kasgnaj

जनता कर्फ्यू : मुंबई से आए हजारों यात्री कासगंज में फंसे, स्क्रीनिंग कर दर्ज किया सभी का ब्यौरा

Mon, 23 Mar 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
janta curfew update passengers face trouble due to train cancelled in kasgnaj
कासगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू था। इस सतर्कता के बीच मुंबई से चलने वाली बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन रविवार को कासगंज स्टेशन पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग और रेलवे की संयुक्त टीमें स्टेशन पर उतरे यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए तैनात हो गईं। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग कराकर उनका ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वैसे तो रेलवे ने ट्रेनें शनिवार रात से रद्द कर दी थीं, लेकिन जो ट्रेनें रास्ते में दौड़ रहीं थीं उन्हें सफर पूरा करने की छूट है। इन ट्रेनों में मुंबई के बांद्रा से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 19021 शामिल थी। जो मुंबई से चलकर वाया कासगंज लखनऊ जा रही थी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी सीपी सिंह और रेलवे के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से योजना बनाई कि इस सुपरफास्ट ट्रेन से कासगंज उतरने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। यहां रेलवे और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के अलावा पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी तैनात कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर 12:20 बजे ट्रेन कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर उतरने वाले सभी यात्रियों को कतार में खड़ा कर स्क्रीनिंग कराई गई। जिसके बाद सभी यात्रियों के नाम-पते सहित उनका ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया गया।

सभी स्वस्थ मिले

स्क्रीनिंग में कोई भी यात्री कोरोना वायरस से संदिग्ध नहीं पाया गया है। रेलवे के चिकित्सक विजय कुमार गोठवाल के मुताबिक सभी यात्रियों के शरीर का तापमान सामान्य था। सिर्फ तापमान मापने को स्क्रीनिंग की थी।

बंद कर दिए थे द्वार

रेलवे स्टेशन पर कोई यात्री स्टेशन के बाहर न निकल जाए। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए सुरक्षाकर्मियों ने रेलवे स्टेशन के सभी द्वार बंद कर दिए थे। पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सुरक्षा के बीच  678 यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई गई।

आरपीएफ प्रभारी सुजीत झा ने बताया कि जीआरपी ने इस ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों का ब्योरा दर्ज कर लिया है। जिससे कि जरूरत पड़ने पर उनकी तलाश की जा सके। 

उधर, शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भी अपनी बसों का संचालन नहीं किया। जिससे बाहर से आने वाले यात्री अपने गंतव्य को जाने को परेशान रहे। तमाम यात्री शेल्टर होम व अपनी रिश्तेदारी में रुकने को मजबूर हुए। कुछ लोग किसी तरह अपने गंतव्य को रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed