फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janta Curfew Effects In Firozabad Police Alerts

सुहाग नगरी में 'जनता कर्फ्यू' चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पान-चाय की दुकानें बंद, कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारी

Sun, 22 Mar 2020 03:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 22 Mar 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Janta Curfew Effects In Firozabad Police Alerts
पुलिस ने संभाली फिरोजाबाद में कमान - फोटो : अमर उजाला
रविवार को समूची सुहाग नगरी जनता कर्फ्यू के हवाले रही। शहर से कस्बों तक सन्नाटा रहा। अभूतपूर्व बंदी का नजारा पूरे जिले में दिखाई दिया। लोग घरों पर ही रहे। बाजार पूरी तरह से बंद रहे। हाईवे पर सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन


बस स्टैंड परिसर से बसें बाहर नहीं निकली। रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की बंद रहीं। हाईवे से लेकर मुख्य बाजार में पुलिस और अधिकारियों की गाड़ियां राउंड ले रही थीं।
विज्ञापन


आमजन को कोरोना से बचाने के लिए सतर्कता के मोर्च पर मुस्तैदी के साथ डटे चिकित्सक, मेडिकल स्टॉफ, प्रशासनिक अधिकारियों और स्वच्छता से जुडे लोगों के सम्मान में शाम पांच बजते ही लोग अपने-अपने घरों की छत, बॉलकनी में निकल आए। थाली, शंख और ताली बजा कर सेहत के सिपाहियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहाग नगरी में जनता कर्फ्यू का प्रभावी असर दिखाई दिया। सुबह सात बजे तक सिर्फ दूध की दुकानें कहीं-कहीं खुली दिखाई दीं। इन दुकानों पर लोग दूध लेने पहुंचे और समय से घर आ गए।

फल मंडी और सब्जी मंडी पूरी तरह से बंद रही। गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में भी फल सब्जी के ठेल वाले नहीं पहुंचे। जनता कर्फ्यू लागू होने से पहले ही लोगों ने फल सब्जी आदि खरीद ली थी। राशन सामग्री भी खरीद ली थी इस लिए कहीं कोई परेशानी नहीं दिखी। 

शहर की लाइफ लाइन सुभाष तिराहे पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौजूद थे। गांधी पार्क चौराहा, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, इमामबाडा, नालबंदान, रसूलपुर, जाटवपुरी चौराहा, नगला बरी चौराहा, आसफाबाद, कोटला चुंगी चौराहा, क्लब चौराहा सहित हरेक नक्का पर पुलिस की टीम लगी थी।

यूं तो लोग स्वेच्छा से ही घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे लेकिन जहां लोग गलियों में जमा थे और सड़कों पर आने की कोशिश कर रहे थे उनकों चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घरों में रहने की हिदायत देते हुए वापस कर दिया।

शहर के जैन मंदिर रविवार को तड़के ही खुल गए लेकिन सुबह सात और आठ बजे के बीच सभी मंदिर बंद कर दिए गए। कैलादेवी मंदिर और प्रमुख हनुमान मंदिर भी सुबह के पूजन के बाद बंद कर दिए गए। शहर की प्रमुख जामा मस्जिद पर ताला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed