फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jansunwai ranking in public hearing deteriorated Disclosure in Divisional Commissioner's meeting

UP: आंख बंद कर निस्तारण, फर्जी आख्या...ऐसे बिगड़ी जनसुनवाई में आगरा की रैंकिंग; मंडलायुक्त की बैठक में खुलासा

Thu, 03 Oct 2024 10:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 10:44 PM IST
सार

जनसुनवाई में आगरा की रैंकिंग अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से बिगड़ी है। मंडलायुक्त की बैठक में इस बात का खुलासा हुआ। 
 

विज्ञापन
Jansunwai ranking in public hearing deteriorated Disclosure in Divisional Commissioner's meeting
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की हकीकत देखिए। अधिकारियों ने आंख मूंद कर निस्तारण कर दिए। फर्जी आख्या लगाईं, जिनसें रैंकिंग बिगड़ गई। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की समीक्षा में यह बात सामने आई। उन्होंने नगर निकाय, ग्राम्य विकास, मंडी परिषद, रजिस्ट्रार, सिंचाई नलकूप व वन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने सड़क की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर सहायक नगर आयुक्त और ग्राम पंचायतों की शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने पर जिला पंचायतराज अधिकारी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम व बीडीओ को संयुक्त निस्तारण आख्या वाले मामलों का ठीक से निस्तारण कराने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि शिकायत का निस्तारण मौके पर जाकर करें। उन्होंने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी डीएम को निर्देश दिए कि असंतोषजनक निस्तारण पर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाए। नोडल अधिकारी प्रतिदिन समीक्षा करें। अगले माह तक रैंकिंग में सुधार नहीं होने पर संबंधित स्वयं जिम्मेदार होंगे। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, अपर आयुक्त कंचन सरन, मंजू लता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed