{"_id":"617837a2f12bf01c8a3fda4d","slug":"jansatta-dal-loktantrik-party-will-fight-the-assembly-elections-with-full-force-raja-bhaiya-tundla-news-agr5128206130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी पूरी दमदारी से लड़ेगी विधानसभा चुनाव-राजा भैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी पूरी दमदारी से लड़ेगी विधानसभा चुनाव-राजा भैया
विज्ञापन
टूंडला में सभा को संबोधित करते राजा भैया
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया अपनी जनसेवा संकल्प यात्रा के तृतीय चरण के तहत मंगलवार देर शाम टूंडला पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
हाईवे रीजेंसी पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नवंबर 2018 में पार्टी का गठन हुआ था। लखनऊ में सबसे बड़ी ऐतिहासिक रैली कर अपनी ताकत का अहसास भी कराया। कोराना काल के चलते सभाएं नहीं हो सकीं। कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। पार्टी प्रदेश की राजनीति में पूरी ताकत से उभरकर आएगी और पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। टूंडला के बाद उनका काफिला आगरा के लिए रवाना हो गया।
जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह जादौन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बृजकिशोर पाठक, राकेश सेंगर, सौरभ ठाकुर, जिला प्रवक्ता वरुण प्रताप सिंह, राजू चौहान, गोपाल धाकरे, देवेंद्र चौहान, यशपाल चौहान, संजीव प्रताप, शेखर सक्सेना, राहुल जादौन, कौशलेंद्र चौहान उपस्थित रहे।