फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtmi Special CM Yogi Big Decision Annapurna Canteen Will Provide Free Food to Devotees in Mathura

Janmashtami 2022: सीएम योगी ने वृंदावन में अन्नपूर्णा भोजनालय का किया शुभारंभ, संतों संग ग्रहण किया प्रसाद

Fri, 19 Aug 2022 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

वृंदावन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अन्नपूर्णा भोजनालय का लोकार्पण किया। उन्होंने अन्नपूर्णा भवन में संतों और श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। 
 

विज्ञापन
Janmashtmi Special CM Yogi Big Decision Annapurna Canteen Will Provide Free Food to Devotees in Mathura
सीएम योगी ने संतों संग ग्रहण किया प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से लगभग 15 मिनट देरी से 1:18 बजे पवनहंस हैलीपैड पर पहुंचे मुख्यमंत्री का संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्थानीय विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की। 
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला अन्नपूर्णा भवन पहुंचा। जहां संत कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज, साध्वी ऋतंभरा व आचार्य बालकृष्ण आदि के सानिध्य में श्रीजी की रसोई योजना का लोकार्पण किया। रसोई में संतों और श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। 
विज्ञापन




सीएम योगी ने संतों और बच्चों से पूछा यह रसोई आपको कैसी लगी, कोई कमी तो नहीं रह गई। इसके बाद संत विजय कौशल एवं अन्य साधु-संतों के साथ व्रत का फलाहारी प्रसाद भी ग्रहण किया। भोजन तैयार कर रहे रसोइयों का अभिवादन लेते हुए सीएम ने कहा भोजन बहुत अच्छा बनाया है। भगवान की आपके ऊपर कृपा बनी रहे। । 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों से की मुलाकात 

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र से भी कुछ देर वार्ता की। इसके बाद सीएम योगी ने टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर में 25 बैटरी चालित बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीएफसी में स्थानीय संत-महंतों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भी किया। 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री वृंदावन में लगभग दो घंटे और 25 मिनट रुके। एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी निजिकेता झा, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी अभिषेक यादव ने सुरक्षा पर कड़ी निगाह रखी।

एक दिन में पांच हजार लोगों को मिलेगा निशुल्क भोजन

ब्रज एवं मथुरा-वृंदावन आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा अन्नपूर्णा भवन (श्रीजी की रसोई) का निर्माण कराया है। एक दिन में 5000 लोग भोजन कर सकते हैं। यहां श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन की सुविधा मिलेगी। 

वृंदावन भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि है। यहां हजारों साधु-संत भगवान की भक्ति के लिए डेरा जमाए हैं। हजारों लोग प्रतिदिन दर्शन के लिए यहां आते हैं। तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन की सुविधा होगी। इसके लिए वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन बनाया गया है। 

14 फरवरी 2021 में किया था शिलान्यास 

तीथनगरी के मथुरा मार्ग स्थित जयपुर मंदिर के सामने स्थित अन्नपूर्णा भवन का शिलान्यास 14 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया है। 

लगभग पांच करोड़ की लागत वाले इस अन्नपूर्णा भवन में खाद्यान्न भंडारण के लिए अंडरग्राउंड निर्माण किया है, जबकि भोजन प्रसादी पाने वालों को बिठाने के लिए दो बड़े हॉल तैयार हैं, जिनमें करीब 500 लोग एक साथ भोजन कर सकेंगे। अन्नपूर्णा भवन का संचालन प्रख्यात श्रीरामकथा वाचक संत विजय कौशल करेंगे। संत विजय कौशल की अध्यक्षता में गठित मंगलमय परिवार न्यास द्वारा अन्नपूर्णा भोजनालय में भोजन की व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed