फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   janmashtami news must read for devotees coming to mathura

जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

Mon, 14 Aug 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 14 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
janmashtami news must read for devotees coming to mathura
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी पर भगवान के जन्म का साक्षी बनने के लिए मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन और पुलिस ने कई व्यवस्‍थाएं की हैं। खासकर निजी वाहन से आने वाले लोगों के लिए कई पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शहर में वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मथुरा के एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाले 12 मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 15 अगस्त को शहर में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात पुलिस एवं पुलिस इन मार्गों पर मुस्तैद रहेगी। 
विज्ञापन


गोकुल रेस्टोरेंट, छटीकरा, गणेशरा, गोवर्धन चौराहा, मंडी समिति, बजरंग धर्मकांटा, गोवर्धन पैलेस, टाउनशिप, पुराना एआरटीओ कट, गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर यमुना पुल, वृंदावन के पानी गांव शहर के प्रवेश मार्ग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जन्माष्टमी को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास समेत शहर में होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशाला में रविवार को चेकिंग कराई गई। पुलिस ने इन स्थानों पर ठहरे लोगों की आईडी चेक किए और सामानों की भी तलाशी ली। हालांकि संदिग्ध कुछ भी नहीं मिला। एसपी सुरक्षा सिद्वार्थ वर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर चेकिंग की गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक यह क्रम बदस्तूर जारी रहेगा।

वृंदावन में ऐसे मिलेगी एंट्री

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन की सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर तैयारियों में लगे पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार  शाम से वृंदावन में बड़े और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। नई यातायात व्यवस्था के तहत नेशनल हाईवे दो की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर मां वैर्ष्णों देवी मंदिर के समीप और छोटे चार पहिया वाहनों को रुक्मिणी बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा। 

मथुरा से आने वाले बड़े और चार पहिया वाहनों को धौरेरा के समीप हासानंद गोशाला की खाली भूमि पर एवं चार पहिया वाहनों को पागल बाबा के समीप दारुक पार्किंग पर पार्क कराए जाएंगे। जबकि यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले बड़े वाहन पुल से पूर्व बांके बिहारी भोजनालय के समीप और छोटे वाहन पुल पार करने के बाद बनी पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed