{"_id":"5f342cd08ebc3e3d0713e9f9","slug":"janmashtami-mainpuri-news-agr4545691190","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बुधवार को शहर के बाजारों में भीड़ देखी गई। इस दौरान पहुंचे भक्तों ने झांकी सजाने और राधा-कृष्ण के बाल स्वरूपों के लिए खरीदारी की। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी।
योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखा गया। बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे लोगों ने खरीदारी की। लोगों ने जहां लड्डू गोपाल, पालना, श्रीकृष्ण की पोशाक खरीदी तो वहीं घरों में बाल स्वरूपों को सजाने के लिए भी खरीदारों में होड़ रही। राधा और कृष्ण के स्वरूपों के लिए वस्त्रों की खरीदारी की गई।
बांसुरी की भी बड़ी तादात में बिक्री हुई। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए मिठाइयों की दुकान पर भी भीड़ देखी गई। लोगों ने मिश्री और माखन की भी खरीदारी की। श्रीकृष्ण की भक्ति के आगे लोगों में कोरोना का भय भी दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
लोग इतनी संख्या में बाजारों में पहुंचे कि पुलिस को सामाजिक दूरी का पालन कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर कोतवाल पुलिसबल के साथ शहर में भ्रमण करते रहे। वहीं चौराहों पर तैनात पुलिस भी लोगों को सामाजिक दूरी के लिए प्रेरित करती रही।