फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   janmashtami

भये प्रकट कृपाला दीनदयाला...

Wed, 12 Aug 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
janmashtami
मैनपुरी। जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुधवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कोरोना महामारी के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक रही। भक्तों ने घरों में मनमोहक झांकियां सजाकर जन्मोत्सव मनाया। भये प्रकट कृपाला दीनदयाला...आदि बधाई गीत चारों ओर गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को चारों ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। भले ही कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए, लेकिन घरों में भक्तों ने धूमधाम से श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। दिनभर उपवास रखने के बाद रात में 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ, वैसे ही चारों ओर शंख और घड़ियाल की ध्वनि सुनाई देने लगी।
विज्ञापन

भक्तों ने बधाई गीत गाकर अपनी भक्ती को प्रदर्शित किया। जय कन्हैयालाल की, जसुदा घर जनमे कन्हाई, बरसाने से आई बधाई आदि गीतों से वातावरण गूंजता रहा। हालांकि इस बार मंदिर बंद होने से भक्त मायूस हुए। मंदिरों में कार्यक्रम हुए, लेकिन भक्तों को प्रवेश नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजे बच्चे
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। घरों में बच्चों को श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूपों में सजाया गया। झांकियों के साथ लोगों ने बच्चों के स्वरूपों की भी पूजा अर्चना की। हर घर में बच्चों के श्रीकृष्ण और राधिका स्वरूपों को देखा गया।

सोशल मीडिया पर भी छाई रही धूम
अजन्मे के जन्म की धूम सोशल मीडिया पर भी छाई रही। लोगों ने अपने-अपने घरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को कोरोना महामारी के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के साथ शेयर किया। झांकियां और श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप सोशल मीडिया पर छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed