फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtami 2024: condition of crowd in Banke Bihari Temple Vrindavan today hindi news

Janmashtami 2024: बांके बिहारी मंदिर में अभी से ये हाल, जन्माष्टमी और मंगला आरती पर क्या होगा...देखें वीडियो

Sun, 25 Aug 2024 04:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 04:47 PM IST
सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। आलम ये है कि मंदिर तक पहुंचने वाली गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। 
 

विज्ञापन
Janmashtami 2024: condition of crowd in Banke Bihari Temple Vrindavan today hindi news
बांके बिहारी मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां बांके बिहारी के दर्शन करने आ रहे हैं। उधर सुबह के दर्शन के समय भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के आसपास की गलियों में भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। 
विज्ञापन





 

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ  राजस्थान छत्तीसगढ़ गुजरात समेत तमाम राज्यों के लोग यहां पहुंचे। भीड़ में कई अपने एक दूसरे से बिछड़ गए जिनको ढूंढने के लिए भी लोग मशक्कत करते रहे। दो साल पहले हुई यहां एक दुर्घटना और लगातार बढ़ रही भीड़ को देखकर बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने भी लोगों से अपील की है कि  वे अपने घर पर ही मानसिक रूप से बांके बिहारी के दर्शन करें। जन्माष्टमी पर ज्यादा भीड़ रहने वाली है। ऐसे में खास तौर पर बुजुर्ग एवं बच्चे बांके बिहारी मंदिर पर दर्शन के लिए न आएं। वे सभी घर पर ही जन्माष्टमी का पर्व मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर प्रशासन ने भी बांके बिहारी मंदिर पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। खास तौर पर मंगला आरती के लिए शेड्यूल दिया तैयार किया जा रहा है । अब सुबह 4:00 की बजाय 1:00 बजे ही मंगला आरती होगी।  यह साल में एक ही बार जन्माष्टमी के दिन होती है। मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी का कहना है कि लोगों से भी अपील की जा रही है की भीड़ के चलते बांके बिहारी मंदिर में आने की वजह जन्माष्टमी घर पर ही मनाएं और वही प्रभु के मानसिक दर्शन करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed