फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtami 2024 CM Yogi gifted ropeway to the people of Braj, darshan of Radharani will be easy

Janmashtami 2024: सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी रोप-वे की सौगात, राधारानी के दर्शन होंगे आसान

Mon, 26 Aug 2024 08:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 08:25 AM IST
सार

जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी ने ब्रजवासियों को  रोप-वे की सौगात दी है। अब  श्रद्धालु सिर्फ 7 मिनट में नीचे से पर्वत पर स्थित राधारानी के मंदिर पहुंच जाएंगे। उन्हें लगभग 251 सीढियां नहीं चढ़नी होंगी।
 

विज्ञापन
Janmashtami 2024 CM Yogi gifted ropeway to the people of Braj, darshan of Radharani will be easy
सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी रोप-वे की सौगात - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ब्रजवासियों सहित देश भर से बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं को रोप-वे की सौगात दी। अब ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान लाडली किशोरी राधा रानी के लिए भक्तों को 251 सीढ़ियां नहीं चढ़नी होंगी। 15.89 करोड़ रुपये की लागत से मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधीन पीपीपी मॉडल पर आधारित रोप-वे में 12 ट्रालियां हैं।
विज्ञापन




बरसाने में बने 210 मीटर लंबे इस रोप-वे में 12 ट्रॉली संचालित होंगी। प्रत्येक ट्रॉली में छह लोग बैठ सकेंगे। जमीनी तल से रोपवे की ऊंचाई 30 मीटर है। पांच से सात मिनट में भक्त नीचे से ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान श्रीजी के मंदिर पहुंच जाएंगे। करीब एक घंटे में 72 श्रद्धालु श्रीराधारानी के दर्शन करने जा सकेंगे। रोप-वे के लिए दो स्टेशन का निर्माण किया गया है। अपर व लोअर स्टेशन पर टिकट काउंटर बनाए गए हैं। रोप-वे में प्रति यात्री आने-जाने के लिए 100 रुपये खर्च करने होंगे। अगर, कोई यात्री केवल एक तरफ के लिए ही रोप-वे का इस्तेमाल करता है तो उसे 60 रुपये देने होंगे। पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चे के लिए भी टिकट खरीदना होगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed