फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtami 2024 Braj decorated like heaven to welcome Kanha know programs at Shri Krishna's birthplace

Janmashtami 2024: मथुरा में रात 12 बजे कान्हा का प्राकट्य, महाआरती... फिर कामधेनु स्वरूपा गऊ करेंगी जन्माभिषेक

Mon, 26 Aug 2024 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 09:47 AM IST
सार

कान्हा के स्वागत के लिए ब्रज स्वर्ग सा सजा दिखाई दे रहा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में सुबह 5:30 बजे से रात 1:30 बजे तक निरंतर प्रवेश रहेगा। 

 

विज्ञापन
Janmashtami 2024 Braj decorated like heaven to welcome Kanha know programs at Shri Krishna's birthplace
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाया गया श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास पूरे ब्रज में हिलोर ले रहा है। कान्हा के स्वागत को ब्रज स्वर्ग सा सजा गया है। सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे घर-घर कन्हाई जन्म लेंगे। हर घर में मंगल बधाई गीत गूजेंगे। उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु ब्रज में आ चुके हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्य उत्सव का आयोजन होगा। यहां सुबह 5:30 बजे से रात्रि 1:30 बजे तक निरंतर प्रवेश रहेगा। वहीं, ब्रज के सभी छोटे-बड़े मंदिर, चौराहों को भी सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु कृष्ण जन्मोत्सव के गवाह बनेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

लल्ला के स्वागत में पूरा ब्रज ही नहीं देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु आतुर हैं। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में सोमवार रात 12 बजे कन्हैया के जन्म लेते ही माहौल हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की जयघोष से गूंज उठेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, प्रेम व इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को ही हजारों लोग उमड़ पड़े और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। रोशनी से नहाए इन मंदिरों की आभा हर किसी को आकर्षित कर रही थी। विद्युत झालरों से सजे इन मंदिरों को देख लोगों के कदम वहीं थम गए।

 

उधर, सेवायत गोस्वामी उल्लास के साथ बधाई गुनगुनाते नजर आए। बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर एवं वृंदावन के प्राचीन सप्त देवालयों को शिखर से लेकर चौखट तक रंगबिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है। मंदिर के अंदर चौक और गर्भगृह को देशी-विदेशी सुगंधित पुष्पों आर गुब्बारों से सजाया गया है। इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, चंद्रोदय मंदिर समेत प्राचीन सप्त देवालयों को भी रोशनी से सजाया गया है, जो कि देशभर से आए श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आज यह रहेंगे कार्यक्रम
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार प्रातः दिव्य शहनाई एवं नगाड़ों के सुमधुर वादन के साथ भगवान की मंगला आरती के दर्शन प्रातः 5:30 बजे से होंगे। प्रातः 8:00 बजे भगवान का दिव्य पंचामृत अभिषेक होगा। भगवान के पवित्र स्त्रोतों का पाठ एवं पुष्पार्चन होगा। सुबह 9:00 बजे भव्य पुष्पांजलि एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव संकल्प का अलौकिक कार्यक्रम श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार के श्रीचरणों में भागवत-भवन के प्रांगण में होगा। भगवान का कमल-पुष्प एवं तुलसीदल से पुष्पार्चन, मंगलार्चन एवं वेदमंत्रों के मध्य किया जाएगा। ब्रज के उत्कृष्ट गायक इस अवसर पर ठाकुरजी के सम्मुख दिव्य भजन-गायन की प्रस्तुति देंगे। जन्म महाभिषेक का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 11:00 बजे श्रीगणेश-नवग्रह आदि पूजन से आरंभ होगा। उसके बाद 1008 कमल-पुष्पों से ठाकुरजी का सहस्त्रार्चन करते हुए आह्वान किया जाएगा। रात्रि 12:00 बजे भगवान का प्राकट्य होगा। इसी के साथ महाआरती शुरू होगी, जो रात्रि 12:10 बजे तक चलेगी। श्रीठाकुर जी के जन्माभिषेक कामधेनु स्वरूपा गऊ द्वारा रात्रि 12:10 बजे से रात्रि 12:25 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद रजत कमल पुष्प में विराजित श्रीठाकुरजी का जन्म महाभिषेक रात्रि 12:25 बजे से 12:40 बजे तक होगा। इसके बाद ठाकुरजी की शृंगार आरती रात्रि 12:45 बजे से 12:50 बजे तक होगी। श्रद्धालुओं का प्रवेश रात्रि 1:30 बजे तक होगा।

 

राजाधिराज रत्नजड़ित पोशाक धारण करेंगे
ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। जन्मोत्सव मनाने के लिए दिल्ली, कोलकाता से फूल मंगाए गए हैं। ठाकुरजी रत्नजड़ित पोशाक धारण करेंगे। रात 11:45 बजे ठाकुरजी के जन्म के दर्शन होंगे। वहीं 27 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने दी।

 

मथुरा घूमने आए हैं, कोई समस्या है तो लगाएं हेल्पलाइन नंबर
हेल्पलाइन नंबर 18601801508 पर कॉल कर ले सकते हैं बस और ट्रेनों की भी जानकारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को घूमने-फिरने से लेकर अन्य किसी समस्या पर दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका पर्यटक हेल्पलाइन नंबर 18601801508 है।

 

पर्यटक कंट्रोल रूम को स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम में संचालित आईटीएमएस कक्ष में स्थापित किया गया है। इसमें 24 घंटे शिफ्टवार पुलिस, पर्यटन, नगर निगम, राजस्व, रोडवेज तथा रेलवे के कर्मचारी बैठ रहे हैं। इसके नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त हैं। डीएम के अनुसार इस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी पर्यटक मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के दर्शन का समय, मथुरा आने और यहां से अन्य प्रदेशों-जिलों को जाने के लिए ट्रेनों, बसों की जानकारी ले सकेगा। साथ ही स्थानीय रास्तों की जानकारी, दर्शनीय स्थलों की जानकारी भी इस कंट्रोल रूम से ली जा सकेगी। किसी भी समस्या की शिकायत भी कर सकेंगे, जिसे पुलिस सुनेगी। गंदगी संबंधी शिकायत नगर निगम सुनेगा। संवाद

 

रूट डायवर्जन
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए 28 सितंबर की रात तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। मथुरा में भरतपुर गेट से डीग गेट, मसानी चौराहा से भूतेश्वर चौराहा तक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए मथुरा में 20 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। वहीं 74 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
 

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिहाज से फोर्स और मजिस्ट्रेटों ने रविवार से ही ड्यूटी संभाल ली है। लाखों श्रद्धालु ब्रज में 28 अगस्त तक आएंगे। इन सभी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। फोर्स ने ड्यूटी भी संभाल ली है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी ब्रजवासियों को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed