{"_id":"66ecf671775b7353b108183d","slug":"janakpuri-mahotsav-2024-work-picked-up-pace-51-gates-are-being-built-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janakpuri Mahotsav 2024: जनकपुरी में छाने लगी रौनक, कामकाज ने पकड़ी रफ्तार; बनाए जा रहे 51 द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janakpuri Mahotsav 2024: जनकपुरी में छाने लगी रौनक, कामकाज ने पकड़ी रफ्तार; बनाए जा रहे 51 द्वार
Fri, 20 Sep 2024 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:43 AM IST
सार
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। यहां सात द्वारों पर लाइव प्रसारण होगा। एलईडी लगाने की तैयारी है। वहीं नगर निगम ने अतिक्रमण हटाए। यहां पर सड़कें भी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की जनकपुरी में रामबरात की रौनक छाने लगी है। भव्य सजावट के साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। कुल 51 द्वार बनवाए जा रहे हैं, जिनमें 7 द्वारों पर एलईडी के माध्यम से जनकपुरी महोत्सव का लाइव प्रसारण किया जाएगा। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाए और सड़क निर्माण कार्य के साथ डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। इससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।
शाहगंज क्षेत्र का माहौल भक्तिमय है। हर तरफ भगवान राम और माता सीता के भक्तिमय गीतों की मधुर धुन सुनाई दे रही है। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि रामायण के पात्रों के नाम से द्वार के नाम होंगे। संयोजक गौरव राजावत ने बताया कि एलईडी से मुख्य मंच का लाइव प्रसारण होगा, जिससे लोगों को भगवान राम और माता सीता के दर्शन करने में कोई दिक्कत न हो।
कमेटी संयोजक अनुराग उपाध्याय ने बताया कि जनकपुरी कार्यालय पर संध्या आरती की गई। इस मौके पर राहुल चतुर्वेदी, मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, राहुल सागर, दिलीप खंडेलवाल, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दशरथ निवास पर राम जन्म की तैयारी
राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा के निवास बाग फरजाना पर राम जन्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उपहार के रूप में खिलौने और मेवे के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। 23 सितंबर को राम जन्म उत्सव मनाया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों की भीड़ बृहस्पतिवार को भी लगी रही। रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा ने बताया कि रोज शाम को क्षेत्रीय सखियां मिलकर भजन-कीर्तन करती हैं। श्रीराम जन्म के बाद विवाह की तैयारी की जाएगी। विवाह निमंत्रण के लिए पीले चावल बांटे जा रहे हैं। इस मौके पर रुचि अग्रवाल, रजनी शर्मा, युक्ति शर्मा, ममता शर्मा, अनुराधा, पूजा, गरिमा आदि मौजूद रहीं।