फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2024: Janak Mahal will be model of Abu Dhabi temple 100 artisans from Kolkata are preparing

जनकपुरी महोत्सव 2024: अबूधाबी के मंदिर का मॉडल बनेगा जनक महल, कोलकाता के 100 कारीगर कर रहे तैयार

Mon, 09 Sep 2024 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 08:44 AM IST
सार

जनकपुरी महोत्सव 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोठी मीना बाजार में जनक महल बनाया जा रहा है। जनक महल को कोलकाता के 100 कारीगर तैयार कर रहे हैं। जनक महल इस बार अबूधाबी के राम मंदिर का मॉडल बनेगा। 

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2024: Janak Mahal will be model of Abu Dhabi temple 100 artisans from Kolkata are preparing
जनकपुरी महोत्सव समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोठी मीना बाजार में इस बार जनक महल अबूधाबी में स्थित राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। कोलकाता के 100 कारीगर जनक महल तैयार करने में जुटे हैं। जिस तरह से अबूधाबी के राम मंदिर में रामायण के सभी अध्यायों के चित्र बने हैं, उसी के समान जनक महल में भी रामायण के अध्यायों का विवरण होगा। जनक महल के निर्माण में वास्तु का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन




 

जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी के सदस्यों के सुझाव के बाद जनक महल अबूधाबी के मंदिर की तर्ज पर बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। कोठी मीना बाजार में अभी तक का सबसे बड़ा जनक महल सजेगा, 300 गुणा 400 फीट में जनक महल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक ने बताया कि पिछले वर्षों में सजाई गई जनकपुरी का अध्ययन करने के बाद कई बदलाव भी किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। जनक महल का एक प्रवेश और एक निकास द्वार होगा, सोरों कटरा की तरफ से प्रवेश द्वार होगा।

 
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि अमृतकाल काल चल रहा है। ऐसे में श्रीराम के बाल्यकाल से सीता स्वयंवर, भरत मिलाप का वर्णन देखने को मिलेगा। जनक महल का मंच पूर्व दिशा की तरफ बनाया जा रहा है। राजा जनक प्रमोद वर्मा, महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल, संयोजक हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, महामंत्री मुनेंद्र जादौन, निशांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष आशीष पराशर, सतेंद्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत आदि मौजूद रहे।
 

स्वरूपों का 7 फीट ऊंचा होगा मंच
जनक महल में 7 फीट की ऊंचाई पर राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों के लिए मंच बनेगा। इसके नीचे अलग से एक मंच बनेगा। स्वरूपों का मंच ऊंचाई पर होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में समस्या नहीं आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed