{"_id":"66da7a62f31a3ff95d09defc","slug":"janakpuri-mahotsav-2024-development-work-will-be-done-in-shahganj-at-a-cost-of-rs-8-crore-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी महोत्सव 2024: शाहगंज में 8 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य, 32 निर्माण कार्यों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी महोत्सव 2024: शाहगंज में 8 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य, 32 निर्माण कार्यों को मंजूरी
Fri, 06 Sep 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:13 AM IST
सार
जनकपुरी महोत्सव इस बार शाहगंज में होने जा रहा है। जहां जनक महल बनेगा, उसके पास की कॉलोनियों में 32 निर्माण कार्यों को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव समिति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर भारत की ऐतिहासिक जनकपुरी का आयोजन इस बार शाहगंज क्षेत्र में हो रहा है। भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए शाहगंज क्षेत्र को चमकाने में नगर निगम 8 करोड़ रुपये खर्च करेगा। कोठी मीना बाजार मैदान में बनाए जा रहे जनक महल के आसपास की कॉलोनियों में 32 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। शुक्रवार को इनके टेंडर खोले जाएंगे, जिसके बाद निर्माण कार्यों की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जनकपुरी आयोजन में नगर निगम किसी तरह की कमी नहीं छोड़ेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, फुटपाथ, नालियों आदि का निर्माण कराया जाएगा। स्वच्छता के क्षेत्र में भी कई कार्य कराए जाएंगे। दीवारों पर पेंटिंग आदि के साथ डिवाइडरों पर हरियाली विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी आयोजन समिति के संयोजक गौरव राजावत ने बताया कि पहली बार शाहगंज क्षेत्र को भगवान राम के स्वागत का मौका मिला है। जनकपुरी आयोजन को इसकी गरिमा के मुताबिक भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। जनक महल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बारिश के कारण काम रुका, लेकिन दिन रात लगकर समय से पहले मंच का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
ये होंगे निर्माण कार्य
सीओडी तिराहे से साकेत चौराहे तक हॉटमिक्स सड़क, रूई की मंडी फाटक से शाहगंज तक सड़क, शाहगंज चौराहे से संगीता सिनेमा तक सड़क निर्माण के साथ सड़कों के डिवाइडर की मरम्मत और रंगाई-पुताई, गलियों में सीसी निर्माण कार्य, फुटपाथ और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाएंगे। साकेत चौराहे से स्पीड चौराहे तक इंटरलॉकिंग, ताज मैरिज कॉम्पलेक्स के सामने नाला मरम्मत, साकेत कॉलोनी में नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सत्यनगर कॉलाेनी, राजा जनक की गली में टाइल्स, कलारी से झूले लाल मंदिर तक सीसी रोड, गोविंद नगर में सड़क, चिंताहरण मंदिर, आलोक नगर में सड़क निर्माण, भोगीपुरा चौराहे से जीप स्टैंड तक टाइल्स लगाने समेत 32 निर्माण कार्य कराए जाएंगे।