फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2022 Ram Barat Begins today In Agra

Janakpuri Mahotsav 2022: जानकी को ब्याहने आज निकलेंगे रघुनंदन, उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बरात का आगाज

Wed, 21 Sep 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 12:05 AM IST
सार

श्रीराम की बरात में 100 झांकियों के अलावा बैंड और अखाड़ा चलेगा। सबसे आगे शहनाई और ढोल होंगे। इनके पीछे चलने वाले दो ऊंट शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनके पीछे राजा दशरथ और रानी कौशल्या के परिजन का रथ चलेगा।

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2022 Ram Barat Begins today In Agra
जनक महल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीराम बरात बुधवार शाम चार बजे रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की बारहदरी से निकलेगी। शहनाई, ढोल, नगाड़े, बैंड, बाजों की धुन पर प्रभु श्रीराम श्वेत अश्वों के रथ पर सवार होकर मिथलना नगरी के लिए निकलेंगे। 
विज्ञापन


श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि श्रीराम की बरात में 100 झांकियों के अलावा बैंड और अखाड़ा चलेगा। सबसे आगे शहनाई और ढोल होंगे। इनके पीछे चलने वाले दो ऊंट शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनके पीछे राजा दशरथ और रानी कौशल्या के परिजन का रथ चलेगा। इसके बाद चांदी के रथ में सवार विष्णु और लक्ष्मी जी के स्वरूप भी राम भक्तों को काफी लुभाएंगे। खंडेलवाल ने बताया कि बारात के सबसे आखिरी में श्रीराम का रथ होगा। इससे आगे भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण के रथ चलेंगे। 22 सितंबर को प्रात: सात बजे तक बरात जनकपुरी पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

ये रहेगा बरात का मार्ग

बरात लाला चन्नोमल की बारहदरी, मन:कामेश्वर गली से प्रारंभ होकर रावतपाड़ा, अग्रसेन मार्ग (जौहरी बाजार), सुभाष बाजार, लाला कोकामल मार्ग (दरेसी नंबर-1 व 2), छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया छिली ईंट, फुलट्टी बाजार, सेव का बाजार, किनारी बाजार, कसेरट बाजार होते हुए रावतपाड़ा पर विश्राम लेगी। यहां से पुन: यमुना पार मार्ग, भगवान टाकीज होते हुए दयालबाग पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिथ्य की तैयारी में जुटी महिलाएं

दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स के 185 परिवार श्रीराम के आतिथ्य करने के लिए पलक पावडे़ बिछाए हुए हैं। बृहस्पतिवार को प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघभन के साथ यहां पहुंचेंगे और विश्राम करेंगे। इसके लिए महिला मंडल की तैयारियां जोरों पर है। दशरथ दुलारों के लिए वर्तन से लेकर वस्त्र खरीदे हैं। सोसाइटी में सजावट भी चल रही है।


सोसाइटी की श्री शक्ति महिला मंडल की संगीता बंसल ने बताया कि भगवान राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघभन के स्वरूप सोसाइटी में विश्राम करेंगे। 22 की सुबह इनकी आरती उतारकर स्वागत किया जाएगा। सोसाइटी के मंदिर को केदारनाथ धाम की थीम पर सजावट की जा रही है। माया सिंह ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के स्वरूप उनके घर में विश्राम करेंगे। उनके उपयोग की हर सामान नया खरीदा है। इसमें खानेपीने के लिए वर्तन, वस्त्र समेत अन्य सामान हैं। ममता गोयल ने कहा कि प्रभु की पसंद के लिए पकवानों की सूची बना रहे हैं। सोसायटी के हर घर में उत्साह है और सभी साजसज्जा में सहयोग कर तैयारी कर रहे हैं। आयोजन में भारती गंभीर, जूली गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, सोनल खन्ना आदि योगदान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed