फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Festival 2024: Swaroop reached residence of King Dasharath crowd gathered for darshan

जनकपुरी महोत्सव 2024: राजा दशरथ के आवास पर पहुंचे स्वरूप, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 26 Sep 2024 09:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 09:50 PM IST
सार

जनकपुरी महोत्सव के तहत कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। प्रभु श्रीराम की बरात से पहले पूरे शहर में गजब का उत्साह छाया हुआ है। गुरुवार को भाइयों संग प्रभु श्रीराम के स्वरूप पिता के घर पहुंचे, तो दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
 

विज्ञापन
Janakpuri Festival 2024: Swaroop reached residence of King Dasharath crowd gathered for darshan
जनकपुरी महोत्सव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभु श्रीराम अपने भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ पिता दशरथ (संतोष शर्मा) के आवास पर बृहस्पतिवार को पहुंचे। वहां पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। चारों भाइयों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। संगीत उत्सव में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और हाथों में मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन




जय श्रीराम के जयकारों की गूंज, हर तरफ विवाह की तैयारी को लेकर उल्लास। यह माहौल राजा दशरथ के निवास पर देखने को मिला, जब श्रीराम अपने तीनों भाइयों के साथ पहुंचे। राजा दशरथ और रानी कौशल्या ने चारों स्वरूप की आरती उतारी। मंगल गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर मेयर हेमलता दिवाकर, मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, नुपुर, कामना, प्रखर शर्मा, युक्ति, संजय शर्मा, रजनी, ममता, राजकुमार शर्मा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन





राजा जनक ने नगरवासियों को दिया निमंत्रण
सियाराम के विवाह का आमंत्रण राजा जनक ने नगरवासियों को दिया। बैंडबाजों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर से आमंत्रण यात्रा बृहस्पतिवार शाम को निकाली गई। यात्रा से पहले पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजन किया। आमंत्रणयात्रा में सबसे आगे गणेश जी की सवारी रही। जनकपुरी आयोजन समिति के महामंत्री राहुल सागर और चंद्रशेखर शर्मा के निवास स्थान पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समिति अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, निशांत चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, दिलीप खंडेलवार, लिलि गोयल, मनोज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed