फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jam imposed for not arresting the accused of rape

दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर लगाया जाम

Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed for not arresting the accused of rape
कासगंज के मोहनपुर में नावालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को धरने पर बैठ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। थाना क्षेत्र की नाबालिग के साथ एक वर्ग के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी फरार है। बृहस्पतिवार को नंदवानी पीपुल्स वेलफेयर ट्रस्ट के लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पटियाली तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

ट्रस्ट के फाउंडर अंकित गुप्ता ने बताया कि तीन आरोपियों ने चार दिन पहले नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस लीपापोती करने में जुटी है। पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद जैनुल उर्फ मुकुट सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य फरार चल रहे हैं। ट्रस्ट के सचिव भगत सिंह आलोक ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

वहीं जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार पटियाली राजीव निगम भी आ गए। इसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने उनको ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य अमित वर्मा, संदीप राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की पहचान उजागर करने पर दो के खिलाफ मुकदमा
कासगंज। नाबालिग पीड़िता की पहचान, फोटो व वीडियो वायरल करने के संबंध में दो ट्वीटर हैंडल्स के खिलाफ थाना सहावर में पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने सहावर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था।

इस संबंध में थाना सहावर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस संबंध में 17 नवंबर को प्रदीप शाक्य के ट्वीटर एकाउंट एवं इंजीनियर रामचंद्र के ट्वीटर एकाउंट पर पीड़िता का वीडियो वायरल कर पहचान उजागर की गई। इसके चलते सहावर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed