{"_id":"632d4f4f1de03c3f8f7498ab","slug":"jalaun-s-youth-who-came-to-join-agniveer-recruitment-died-due-to-electrocution-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए जालौन के युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए जालौन के युवक की करंट लगने से मौत
Fri, 23 Sep 2022 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:46 AM IST
सार
जालौन के युवक का भर्ती में चयन नहीं हो पाया था। वह लौटकर घर जा रहा था। बस पर चढ़ते समय हादसे का शिकार हो गया। सूचना के बाद युवक के परिजन आगरा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा में मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही अग्निवीर भर्ती में बृहस्पतिवार को शामिल होने आए जालौन निवासी 22 वर्षीय निशांत यादव की मौत हो गई। वह भर्ती में लंबाई कम होने की वजह से बाहर हो गया था। हाईवे पर खड़ी बस में चढ़ रहा था। तभी उसे हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बृहस्पतिवार को जालौन और इटावा के युवाओं की भर्ती थी। सुबह से ही युवाओं का आना शुरू हो गया था। जालौन की कोंच तहसील से 60-65 युवा एक ही बस से आए थे। कोंच के जयप्रकाश नगर निवासी निशांत यादव अपने 15 साथियों के साथ आया था। उसके साथ गांव के ही दोस्त सुमित, शिवम और निमित यादव भी थे। निमित ने बताया कि रात तकरीबन 1:30 बजे भर्ती में दस्तावेज सत्यापन के बाद लंबाई मापी गई। उसकी और निशांत की लंबाई कम थी। दोनों बाहर आ गए।
आनंद इंजीनियरिंग कालेज से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर एक होटल के बाहर उनकी बस खड़ी हुई थी। भर्ती में आगे की प्रक्रिया से बाहर होने के बाद युवा बस के अंदर और छत पर सो रहे थे। निशांत भी बस की छत पर चढ़ा। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया, जिससे करंट लगा। वह वहीं गिर पड़ा। चीखपुकार सुनकर अन्य युवक जाग गए। वो निशांत को उठाकर भर्ती स्थल पर खड़ी एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
निशांत बीए पास था। उसके पिता कमल सिंह यादव किसान हैं। मृतक का भाई प्रशांत बेरोजगार है। प्रशांत ने बताया कि पिता को उम्मीद थी कि निशांत का सेना में चयन हो जाएगा। वह दो साल से तैयारी में भी लगा हुआ था। रोजाना साथियों के साथ दौड़ लगाने जाता। घर से निकला था तो मां ज्योति को भी उसके भर्ती होने की उम्मीद थी। मगर, सुबह जब साथियों ने बताया कि वह हादसे का शिकार हो गया है तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रशांत रिश्तेदारों के साथ पहुंच गया। थाने में वह रोये जा रहा था। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले गए।