फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jal bharav

गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे दरीबा के लोग

Sat, 30 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
jal bharav
30एमएनपी-19-शहर के मोहल्ला दरीबा में खाली प्लॉट में पड़ा कचरा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर का वार्ड नंबर 11 दरीबा के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। गंदगी और जलभराव यहां की प्रमुख समस्याएं हैं। जलभराव के कारण लोगों को बीमारियों का भय सता रहा है।
विज्ञापन

वार्ड दरीबा की आबादी लगभग 10 हजार है। यहां करीब 10 स्थानों पर खाली प्लाटों व निचले स्थलों पर जलभराव है। इससे यहां संक्रामक बीमारियां पनप रही हैं। नगर पालिका प्रशासन को मोहल्ले के लोगों ने सभासद फूल बहार के साथ कई बार लिखित में शिकायत दी लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था के नाम पर यहां लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। यहां आने वाला सफाई कर्मचारी सही ढंग से सफाई नहीं करता है। गंदगी और जलभराव के कारण यहां बीमारियां भी फैल रही हैं। डेंगू और मलेरिया की चपेट में भी कुछ लोग आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मोहल्ले हैं शामिल
दरीबा
महमूद नगर
ककरइया
मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी समय से नहीं आता है। कभी-कभार ही सफाई की जाती है। गंदगी के चलते यहां कभी भी संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।
लालू सिंह
कहने को हम शहर में निवास कर रहे हैं। जगह- जगह जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ी है। जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। इन समस्याओं से निजात मिलनी चाहिए।
गुड्डू
मोहल्ले की कई गलियेां का अभी तक निर्माण नहीं हुआ है जिससे ये गलियां कच्ची हैं। यहां नालियों का निर्माण न होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी गलियों में ही भरता है। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
कमल कुमार
मोहल्ले में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभासद ने भी पत्र लिखा है। नगर पालिका प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना होगा।

आरिफ खान
मोहल्ले के विकास के लिए नगर पालिका के पास प्रार्थना पत्र भेजे गए हैं। नगर पालिका इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
फूलबहार, सभासद
मोहल्ला दरीबा के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कुछ गलियों का निर्माण कराया गया है। कुछ हाल ही में गलियां बनवाई गई हैं। हैंडपंप भी लगवाए गए हैं। शेष कार्य भी होगा।
लालचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed