फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jal bharav

पुलिया निर्माण शुरू, कासगंज-बरेली मार्ग बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

Wed, 09 Dec 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
jal bharav
कासगंज में मोहल्ला हुलका तिराहे पर पुलिया निर्माण के लिए जेसीबी से होती खोदाई - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के मोहल्ला हुलका में बीते 9 दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए अब लोक निर्माण विभाग ने प्रयास तेज किए हैं। बिलराम गेट क्षेत्र में कासगंज-बरेली मार्ग पर पुलिया निर्माण का काम शुरू किया गया है। निर्माण को लेकर कासगंज-बरेली मार्ग सोरों गेट से बस स्टैंड तक बंद कर दिया गया। ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। ऐसे में वाहनों के दबाव से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। चारों तरफ जाम ही जाम दिखाई दिया।
विज्ञापन

सोरों गेट इलाका- सुबह 10 बजे
- कासगंज-बरेली मुख्य मार्ग पर सोरों की ओर से बस स्टैंड की तरफ जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुलिस ने यहां बैरीकेटिंग लगा रखी थी। पुलिसकर्मी बाइक सवारों को बता रहा था कि वे अंदर न जाएं। नाला निर्माण के कारण रास्ता बंद हैं। वहीं एक कार को वापस किया जा रहा था।
विज्ञापन

बिलराम गेट चौराहा- सुबह 10:30 बजे
- यहां मुख्य चौराहे पर बैरीकेटिंग लगी थी। छोटे वाहनों को बाजारों के रास्ते से निकाला जा रहा था। ऐसे में बिलराम गेट बारहद्वारी के मुख्य बाजार में वाहनों के दबाव के कारण जाम लग गया। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस जाम खुलवाने को मशक्कत करती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला हुलका तिराहा मुख्य सड़क- सुबह 11 बजे
- यहां लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए पुलिया निर्माण का काम कराया जा रहा था। लोक निर्माण विभाग के अफसर दो जेसीबी मशीन से खोदाई करा रहे थे। मोहल्ला हुलका में जलभराव के हालात जस के तस थे। लोग भी एकत्रित थे। कर्मचारी काम में तेजी दिखा रहे थे।
बस स्टैंड- सुबह 11:30 बजे
- बस स्टैंड से बिलराम गेट की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैरीकेटिंग कराई गई थी। रूट डायवर्ट कर वाहन बाजारों और मालगोदाम चौराहे की ओर निकाले जा रहे थे। ऐसे में लक्ष्मीगंज रोड पर वाहनों की कतार लग गई और जाम का झाम था।

सहावर गेट- दोपहर 12 बजे
- यहां तो जाम के कारण हालात बद से बद्तर थे। रेलवे क्रॉसिंग से होकर वाहन नई हवेली बाईपास की ओर निकल रहे थे। हालात यह बन गए कि दूर दूर तक सिर्फ जाम ही जाम दिखाई दे रहा था। यहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में दो होमगार्ड तो लगे थे लेकिन उनके प्रयास विफल दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed