{"_id":"66b746f4d21d0e5f230403e9","slug":"jain-muni-balayogi-amitsagar-maharaj-s-chaturmas-for-first-time-women-took-command-2024-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जैन मुनि बालयोगी अमितसागर महराज का यहां चल रहा चातुर्मास, पहली बार महिलाओं ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जैन मुनि बालयोगी अमितसागर महराज का यहां चल रहा चातुर्मास, पहली बार महिलाओं ने संभाली कमान
Sat, 10 Aug 2024 04:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
दीपक जैन, फिरोजाबाद
दीपक जैन, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:24 PM IST
सार
जैन मुनि बालयोगी अमितसागर महराज के चातुर्मास की कमान पहली बार महिलाओं ने संभाली है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो सभी व्यवस्थाएं देख रही है।
विज्ञापन
जैन मुनि बालयोगी अमितसागर महराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद में दिगंबर संत बालयोगी अमित सागर महाराज पूरे संघ के साथ चातुर्मास कर रहे हैं। दिगंबर संत का सुहाग नगरी में यह चातुर्मास महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गया है। दिगंबर मुनिराज का चातुर्मास महिलाओं द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। चातुर्मास यानी वर्षायोग के लिए जो कमेटी बनी है उसमें सभी पदाधिकारी महिलाएं हैं। अध्यक्ष से लेकर सभी पदाधिकारी महिलाएं हैं। कार्यकारिणी सदस्य में भी महिलाएं हैं । महिलाएं ही दिगंबर संत का वर्षायोग करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद में यूं तो अब तक कई दिगंबर सन्तों का चातुर्मास हो चुका है । इसमें देश के कई बड़े-बड़े दिगंबर संत भी शामिल हैं , लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी दिगंबर संत के वर्षायोग के लिए महिलाओं की कमेटी बनी हो इसलिए यह वर्षायोग काफी चर्चा में है। जैन समाज के लोग इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम मानते हैं। वहीं वर्षायोग कमेटी से जुड़ी महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ मुनिराज का प्रवास करा रही हैं।
नसियाजी मंदिर में प्रतिदिन अनेक धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं । महिलाएं ही धार्मिक कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार करती हैं और आयोजन करती हैं। महिलाओं का भी कहना है कि उनका यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ता कदम हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं, वहीं सामाजिक क्षेत्र में भी पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। चातुर्यमास कर रहे जैन मुनि बालयोगी अमितसागरजी ने भी वर्षायोग का महत्व बताया है। इसे आत्म साधना का पर्व बताया है। संस्कारों के बीजारोपण का पर्व बताया है।