फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jain Muni Balayogi Amitsagar Maharaj's Chaturmas for first time women took command

UP News: जैन मुनि बालयोगी अमितसागर महराज का यहां चल रहा चातुर्मास, पहली बार महिलाओं ने संभाली कमान

Sat, 10 Aug 2024 04:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह दीपक जैन, फिरोजाबाद
दीपक जैन, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 04:24 PM IST
सार

जैन मुनि बालयोगी अमितसागर महराज के चातुर्मास की कमान पहली बार महिलाओं ने संभाली है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो सभी व्यवस्थाएं देख रही है। 
 

विज्ञापन
Jain Muni Balayogi Amitsagar Maharaj's Chaturmas for first time women took command
जैन मुनि बालयोगी अमितसागर महराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद में दिगंबर संत बालयोगी अमित सागर महाराज पूरे संघ के साथ चातुर्मास कर रहे हैं। दिगंबर संत का सुहाग नगरी में यह चातुर्मास महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गया है।  दिगंबर मुनिराज का चातुर्मास महिलाओं द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। चातुर्मास यानी वर्षायोग के लिए जो कमेटी बनी है उसमें सभी पदाधिकारी महिलाएं हैं। अध्यक्ष से लेकर सभी पदाधिकारी महिलाएं हैं।  कार्यकारिणी सदस्य में भी महिलाएं हैं । महिलाएं ही दिगंबर संत का वर्षायोग करा रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


 

फिरोजाबाद में यूं तो अब तक कई दिगंबर सन्तों का चातुर्मास हो चुका है । इसमें देश के कई बड़े-बड़े दिगंबर संत भी शामिल हैं , लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी दिगंबर संत के वर्षायोग के लिए महिलाओं की कमेटी बनी हो इसलिए यह वर्षायोग काफी चर्चा में है। जैन समाज के लोग इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम मानते हैं।  वहीं वर्षायोग कमेटी से जुड़ी महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ मुनिराज का प्रवास करा रही हैं। 

नसियाजी मंदिर में प्रतिदिन अनेक धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं । महिलाएं ही धार्मिक कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार करती हैं और आयोजन करती हैं। महिलाओं का भी कहना है कि उनका यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ता कदम हैं। महिलाएं  हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं, वहीं सामाजिक क्षेत्र में भी पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।  चातुर्यमास कर रहे जैन मुनि बालयोगी अमितसागरजी ने भी वर्षायोग का महत्व बताया है। इसे आत्म साधना का पर्व बताया है। संस्कारों के बीजारोपण का पर्व बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed