फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jailed MLA Vijay Mishra will contest election as an independent from Gyanpur Assembly Constituency

UP Chunav 2022: केंद्रीय जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा लड़ेंगे चुनाव, नामांकन फार्म भरवाने आगरा पहुंची बेटी

Tue, 15 Feb 2022 01:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 01:18 PM IST
सार

विधायक विजय मिश्रा केंद्रीय कारागार में वर्ष 2020 से बंद हैं। अक्टूबर 2020 में चित्रकूट की जेल से आगरा केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया था।  विजय मिश्रा को हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है।  

विज्ञापन
Jailed MLA Vijay Mishra will contest election as an independent from Gyanpur Assembly Constituency
जेल के बाहर खड़ी विधायक की बेटी व समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की केंद्रीय जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार चुनाव लड़ेंगे। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरेंगे। मंगलवार को उनका नामांकन पत्र भरवाने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बेटी रीमा सहित अन्य लोग केंद्रीय जेल पहुंचे। जेल प्रशासन के मुताबिक, प्रस्तावकों में श्याम नारायण प्रजापति, नंदलाल यादव, ब्रह्मदेव शर्मा, सुशील कुमार बिंद, लालमणि यादव आदि थे। 

विज्ञापन


विजय मिश्रा की बेटी रीमा पांडेय एडवोकेट ने बताया कि वह सोमवार की देर रात को आगरा के लिए निकल लिए थे। 20 प्रस्तावक, दो अधिवक्ता, एक नोटरी कर्ता और एक कैमरामैन सुबह 9 बजे आ गए थे। लगभग 12 बजे  नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सेंट्रल जेल में दाखिल हुए।

विज्ञापन

विधायक ने कोर्ट से मांगी थी अनुमति 

विजय मिश्रा की ओर से अधिवक्ता हंसाराम ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर नामांकन करने की अनुमति मांगी थी। अदालत ने आवेदन को स्वीकार करते हुए वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार आगरा को आदेश दिया है कि वह जेल मैनुअल व भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत आवेदक के नामांकन की औपचारिकता पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने उक्त आदेश को ईमेल के जरिए केंद्रीय कारागार आगरा वरिष्ठ अधीक्षक को भेजने के निर्देश दिए थे। केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि नियमानुसार सभी प्रक्रिया पूरी कराई जाएंगी।

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा केंद्रीय कारागार में वर्ष 2020 से बंद हैं। अक्टूबर 2020 में चित्रकूट की जेल से आगरा केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया था।  विजय मिश्रा को हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed