फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jail administration shifted six captives after absconding of Vinay Shrotriya in agra

Agra News: विनय श्रोत्रिय की फरारी के बाद जेल प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, छह बंदी किए गए शिफ्ट

Mon, 12 Sep 2022 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 02:04 PM IST
सार

शिफ्ट किए गए बंदियों की जेल पीसीओ पर ड्यूटी थी। जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि जांच में पता चला कि वे कॉल करने के दौरान मशीन को हैंग कर देते थे। इससे कॉल कटता नहीं था।

विज्ञापन
jail administration shifted six captives after absconding of Vinay Shrotriya in agra
आगरा जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला जेल के छह बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है। बंदी जेल पीसीओ पर तैनात थे। दीवानी में पेशी के दौरान बंदी विनय श्रोत्रिय की फरारी के बाद जेल प्रशासन ने जांच की थी। इसमें पता चला कि शिफ्ट किए गए बंदी अन्य बंदियों की कॉल करने में मदद करते थे। उन्हें ज्यादा देर और कई बार कॉल कराते थे।

विज्ञापन


जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि शिफ्ट किए गए बंदियों की जेल पीसीओ पर ड्यूटी थी। उनकी जांच की गई। इसमें पता चला कि वह काल करने के दौरान मशीन को हैंग कर देते थे। इससे कॉल कटता नहीं था। ज्यादा देर तक बंदी बात कर लेता था। उनका रिकॉर्ड भी नहीं रखते थे। 

विज्ञापन

वीडियो कॉल करके विनय ने बनाई थी फरारी की योजना

जिला जेल में निरुद्ध बंदी विनय श्रोत्रिय जिला जेल में बंद था। 13 जुलाई को पेशी पर दीवानी आया था। तभी फरार हो गया था। उसका साथी सोनू पकड़ा गया था। उसने बताया था कि विनय जेल से वीडियो कॉल पर बात करता था। उसने फरारी की योजना बनाई थी। जांच में पता चला था कि जेल कार्य के लिए लगे कंप्यूटर से वह फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल और जेल पीसीओ से बात करता था। इसमें उसकी बंदी मदद करते थे। इसके बाद ही जेल प्रशासन बंदियों की संलिप्तता की जांच कर रहा था। बंदियों के शिफ्ट करने के पीछे भी यही कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं बंदी

- आदित्य ठाकुर निवासी मालवीय नगर, सेक्टर एक, जयपुर। हाल में शास्त्री नगर, हरीपर्वत का रहने वाला है। हत्या के मामले में 30 मार्च 2015 से बंद है। जिला कारागार गोंडा भेजा गया।


- शौकीन उर्फ पगला निवासी गांव शेरखां, अछनेरा। चोरी का माल बरामदगी के मामले में 11 दिसंबर 2021 से बंद। जिला कारागार कन्नौज भेजा गया।
- श्रीकांत यादव निवासी ट्रांस यमुना कालोनी। दहेज हत्या के मामले में 14 सितंबर 2017 से बंद। जिला कारागार उन्नाव भेजा।
- ओमप्रकाश निवासी शिव नगर, रूई की मंडी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले 19 नवंबर 2020 से बंद। जिला कारागार लखनऊ।
- अमान सैफी निवासी वरवाली गली, शाहगंज। गैर इरादतन हत्या के मामले में एक अप्रैल 2019 से बंद। जिला कारागार सिद्धार्थ नगर।
- इसराज उर्फ ईशू खान निवासी कोसमा, एटा। हाल निवासी सरन नगर, न्यू आगरा। दुष्कर्म, छेड़छाड़ के मामले में 28 अगस्त 2020 से बंद। जिला कारागार बाराबंकी भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed