{"_id":"60a0ee6073803908cb193d7f","slug":"jagannath-temple-providing-food-to-home-isolation-patients-and-hospitals-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना संकट काल में अस्पतालों और घरों तक पहुंच रही जगन्नाथ मंदिर की थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना संकट काल में अस्पतालों और घरों तक पहुंच रही जगन्नाथ मंदिर की थाली
Sun, 16 May 2021 03:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 03:35 PM IST
सार
श्री जगन्नाथ मंदिर से एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए प्रति दिन 800 खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा के जरिए एमजी रोड और प्रमुख मार्गों पर गरीबों के लिए निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
जरूरतमंदों को भोजन देते संस्था के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री जगन्नाथ मंदिर इस्कॉन आगरा के सेवादार भोजन की थाली असहायों तक ही नहीं बल्कि अस्पतालों और होम आइसोलेशन के मरीजों तक भी पहुंचा रहे हैं। अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास ने बताया कि जीवन के लिए भोजन अन्नामृत एक ऐसी सेवा विगत छह महीनों से संचालित की जा रही है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल में हर रोज सुबह 800 खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा होम आइसोलेशन वाले कोविड मरीजों के लिए दोपहर को प्रसादम पहुंचाया जाता है। आगरा में यह पहल इस्कॉन के संस्थापक आचार्य भक्ति वेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद के आदेश का पालन है। उनका कहना है कि मंदिर के 10 किमी दायरे में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। अभी तक इस्कॉन आगरा डेढ़ लाख लोगों तक प्रसादम पहुंचा चुका है।
विज्ञापन
हाल ही में शुरू हुई होम डिलीवरी सेवा
अन्नामृत सेवा की प्रमुख अशु मित्तल ने बताया कि होम डिलीवरी के रूप में नई सेवा हाल ही में शुरू की गई है। इसमें प्रसादम को एक दिन पूर्व सूचना पर दिन में एक बार सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच परोसा जाता है। होम आइसोलेशन वाले कोविड मरीजों के लिए यह सेवा मंदिर परिसर से छह किलोमीटर के दायरे में चलाई जा रही है।
विज्ञापन
कोविड रिपोर्ट के साथ बुक होता है ऑर्डर
होम डिलीवरी की यह सेवा केवल कोविड मरीजों के लिए ही है। इस सेवा के लिए मरीज को फोन नंबर 0562-4034840 पर कॉल करने के अलावा व्हाट्सएप नंबर 8171795225 पर सुबह 10 से शाम 7 बजे के बीच अपनी कोविड रिपोर्ट भेजनी होती है।