फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IX student made JCB and crane from junk his dreams of becoming an engineer in Mathura

Mathura News : नौवीं के छात्र ने कबाड़ से बनाई जेसीबी और क्रेन, इंजीनियर बनने का है सपना

Sun, 31 Jul 2022 04:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 04:41 PM IST
सार

छात्र ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर कबाड़ से जेसीबी और क्रेन की डमी बनाई है। इसके लिए उसने कार्टून, सिरिंज आदि सामानों को उपयोग किया है। 

विज्ञापन
IX student made JCB and crane from junk his dreams of becoming an engineer in Mathura
छात्र प्रशांत और उसका भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया विकास खंड के गांव सौनई के रहने वाले एक छात्र ने कबाड़ के सामान से जेसीबी और क्रेन बनाकर ग्रामीणों को अचंभित कर दिया। छात्र का नाम प्रशांत है। वह श्री रमेश चंद्र इंटर कॉलेज का नौवीं कक्षा का छात्र है। उसने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर कबाड़ से जेसीबी और क्रेन की डमी तैयार की है।  

विज्ञापन


छात्र प्रशांत की प्रतिभा की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। प्रशांत सौनई समीपवर्ती के गांव खोजिया का रहने वाला है। प्रशांत के पिता प्रदीप कुमार का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया है। उसके परिवार में मां, भाई और एक बहन है। उसने अपने खेलने के लिए कार्टून और सिरिंज का उपयोग कर जेसीबी, क्रेन और ट्रक तैयार कर डाले। 

विज्ञापन

एयर प्रेशर से चलती हैं मशीनें 

छात्र बताया कि उसने यह सब यू-ट्यूब पर सीखा है। यह मशीनें एयर प्रेशर से चलती है। मशीनों के सभी हिस्सों को पाइप से जोड़ दिया है। इन पाइपों को सिरिंज से जोड़ा। सिरिंज से प्रेशर देने पर मशीनें काम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत का कहना है कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधक रविवार को छात्र का हौसला बढ़ाने के लिए उसके घर पहुंचे। छात्र की प्रतिभा को देखते हुए कॉलेज प्रबंधक रमेश चंद्र कुशवाह कहा कि छात्र को निशुल्क शिक्षा और किताबें कॉलेज की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed