फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Italian citizen arrested in Vrindavan

यूपी: बिना वीजा के चार वर्षों से वृंदावन में रह रहा इटली का नागरिक गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2019 11:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Italian citizen arrested in Vrindavan
पकड़ा गया इटली का नागरिक आंद्रे ग्रेगो
टूरिस्ट वीजा समाप्त होने के बाद भी वृंदावन में रह रहे इटली के एक व्यक्ति को एलआईयू व पुलिस की टीम ने परिक्रमा मार्ग स्थित वराह घाट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से यहां रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से ड्राइविंग लाइसेंस व इटली का हेल्थ कार्ड भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर पुलिस ने एलआईयू की टीम के साथ 52 वर्षीय आंद्रे ग्रेगो को मंगलवार रात रास्ते में रोका था। वो भारत में निवास करने के लिए वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


इटली का रहने वाला 52 वर्षीय आंद्रे ग्रेगो ने करीब आठ वर्ष पूर्व 45 वर्षीय चंद्रमणि निवासी कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से उड़ीसा के कोणार्क मंदिर में शादी की थी। साल 2015 में दोनों वृंदावन के गऊघाट क्षेत्र में आकर बस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि आंद्रे 2015 में ही छह माह के टूरिस्ट वीजा पर यहां आया था। बाद में वीजा समाप्त होने पर किसी की सलाह पर उसने उसे फेंक दिया। अवैध रूप से यहां रहने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी कोतवाल विपिन कुमार भाटी ने बताया कि इटली के व्यक्ति में पकड़े जाने की सूचना दूतावास को भी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed