फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It was difficult to save life between blasts: Abhishek

धमकों के बीच जीवन बचाना था मुश्किल: अभिषेक

Sat, 12 Mar 2022 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
It was difficult to save life between blasts: Abhishek
भोगांव (मैनपुरी)। यूक्रेन के सूमी शहर से पोलैंड होकर शनिवार रात एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र अभिषेक राजपूत शनिवार की रात अपने रामनगर स्थित घर पहुंच गया। उसके घर पहुंचते ही परिवार में खुशी छा गई। परिजन पिछले 15 दिन से यूक्रेन पर हो रही रूस के हमले को लेकर चिंतित थे। अभिषेक ने बताया कि धमाकों के बीच जीवन बचाना बहुत ही मुश्किल था।
विज्ञापन

घर पहुंचे अभिषेक ने बताया कि 24 फरवरी को रूस ने अचानक यूक्रेन पर हमला बोल दिया। सूमी शहर में धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें बंकर में चले जाने की हिदायत दी थी। रूस के आक्रमण के समय ही उन्होंने खाने-पीने का सामान स्टॉक कर लिया था। अभिषेक ने बताया कि 25 फरवरी को यूक्रेन सरकार ने आपात काल की घोषणा कर दी। बताया कि उसके हॉस्टल के पास ही कई धमाके हुए। जैसे ही सायरन बजता था वे लोग बंकर में चले जाते थे।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि यूक्रेन में बम धमाकों के बीच जीवन संकट में था। जीवन के वह क्षण हमेशा याद रहेंगे। अभिषेक ने बताया कि पोलैंड में भारतीय दूतावास और भारत सरकार की मदद से उसे सारी सुविधाएं मिलीं इसके लिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed