फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It is necessary to make entry of buses at the bus stand

आगरा: बस स्टैंड पर बसों की एंट्री कराना जरूरी

Wed, 08 Feb 2023 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Feb 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to make entry of buses at the bus stand
मैनपुरी। रोडवेज बस स्टैंड पर चालकों को सभी बसों की एंट्री कराना जरूरी है। बिना एंट्री कराए कोई भी चालक बस को नहीं ले जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद आरएम इटावा ने सभी एआरएम को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मैनपुरी से होकर गुजरने वाली दूसरे डिपो की बसों के चालक बस स्टैंड पर बस ले जाने की बजाए बाईपास होकर ही बसें ले जाते हैं। जिससे बस स्टैंड पर इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा है कि रोडवेज की हर बस रास्ते के सभी बस स्टैंड पर जाएगी। बस स्टैंड पर पूछताछ काउंटर पर बसों के चालक अपनी बस की एंट्री कराएंगे। रास्ते के बस स्टैंड से सवारियां भी बस में बिठाएंगे। अगर कोई चालक ऐसा नहीं करता है तो शिकायत मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरएम इटावा ने इस संबंध में एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए कड़ाई से पालन कराया जाए। आरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि निर्देशों का पालन कराने के लिए हिदायत दी गई है। जो चालक निर्देश का पालन नहीं करेगा। उस चालक के खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed