फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ishan river on the boom, water started moving towards the houses built in the submerged area

उफान पर ईशन, डूब क्षेत्र में बने घरों की ओर बढ़ने लगा पानी

Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ishan river on the boom, water started moving towards the houses built in the submerged area
मैनपुरी। बारिश में ईशन नदी उफान पर है। हर दिन नदी में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही डूब क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। कुछ निर्माणों तक जहां पानी पहुंच गया है। अभी पानी और आगे बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

बीते चार दिनों से लगातार नदी में पानी बढ़ रहा है। अब ये पानी डूब क्षेत्र में किए गए निर्माण की ओर बढ़ने लगा है। ऐसे में इन निर्माणों को नुकसान पहुंच सकता है। बारिश में अभी पानी और भी बढ़ने की आशंका है। दूसरी ओर प्रशासन का मानना है कि डूब क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंधित है। ऐसे में जो लोग निर्माण में रह रहे हैं वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

श्मशान घाट पुल
शहर के श्मशान घाट के पास स्थित ईशन नदी के पुल से डूब क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण दिखाई देते हैं। नदी में जलस्तर बढ़ने से किनारे किए गए अवैध निर्माणों तक नदी का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट रोड
श्मशान घाट रोड पर बड़ा क्षेत्र बाढ़ डूब क्षेत्र में आता है। यहां प्लॉटिंग पर पाबंदी है। इसके बाद भी यहां प्लॉटिंग की गई है। इस प्लॉटिंग तक ईशन नदी का पानी पहुंच गया है। साथ ही लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।
जेल रोड
जेल रोड पर ईशन नदी के दोनों ओर का क्षेत्र डूब क्षेत्र में है। यहां लोगों ने अवैध निर्माण कर लिए। नदी के ठीक किनारे बने इन मकानों को जल्द ही ईशन का पानी अपने चपेट में ले सकता है।
पहले ही दिए जा चुके हैं नोटिस
ईशन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों को छह माह पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। इन्हें कहा गया था कि उनके द्वारा डूब क्षेत्र में किया गया निर्माण गलत है। वे इसे तत्काल हटा लें। उन्हें डूब क्षेत्र में आने वाली बाढ़ के बारे में भी अवगत कराया जा चुका है।

डूब क्षेत्र में किए गए सभी निर्माण अवैध है। इन्हें खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। नदी में बाढ़ आने में जो भी परिस्थितियों उत्पन्न होंगी उसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed