फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Iron Loaded Trailer Accident At Yamuna Express Way Two Died

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रेलर पुलिया में घुसा, दो लोगों की मौत

Sun, 02 Jan 2022 09:51 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Jan 2022 09:51 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा से तीन किलोमीटर दूर खेरिया गांव के समीप भीषण हादसा हो गया। यहां लोहे की रॉड से भरा ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए अडंरपास की पुलिया में जा घुसा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Iron Loaded Trailer Accident At Yamuna Express Way Two Died
कंटेनर निकालने के लिए मंगाई क्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा से तीन किलोमीटर दूर खेरिया गांव के समीप रविवार तड़के करीब पांच बजे लोहे की रॉड से भरा ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए अडंरपास की पुलिया में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के वाद ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। बॉडी पुलिया में फंस गई। हादसे में ट्रेलर सवार दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को पुलिया से निकलवाया। दोनों के शव ट्रेलर में फंसे हुए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। मृतकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। जिसके मुताबिक दोनों लुधियाना के रहने वाले थे। पुलिस चालक को झपकी आने से हादसा होना मान रही है। 
विज्ञापन

नोएडा की तरफ जा रहा था ट्रेलर
पुलिस के मुताबिक ट्रेलर नोएडा की तरफ जा रहा था। ट्रेलर के बेकाबू होकर पुलिस में घुसने पर धमाके जैसी आवाज हुई। जिसे सुनकर फसलों की सिंचाई कर रहे किसान दौड़े। सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे। एसओ खंदौली अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेलर में दो लोग ही सवार थे, दोनों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से दो ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। इनमें एक हरप्रीत सिंह (38) पुत्र गुरुदयाल निवासी लुधियाना और दूसरा इंद्रजीत सिंह (46) निवासी न्यू सुंदर नगर लुधियाना का है। पुलिस ने इसके आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया कि परिजनों के आने के बाद ही मृतकों की शिनाख्त हो पाएगी।

दो किलो मीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
घटनास्थल के समीपवर्ती गांव नेकपुर और खेरिया के ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान तेज धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर तक सुनाई दी थी। ग्रामीणों ने पहले समझा कि किसी बड़े वाहन का टायर बर्स्ट हुआ है। बाद में हादसे की पता चला तो गांववाले भागकर पहुंचे और पुलिस की मदद में लगे।

दिन में होता हादसा तो जा सकती थी और जान
ग्रामीणों का मानना है कि हादसा दिन में होता तो और अनहोनी संभव थी। क्योंकि जिस अंडरपास पुलिया में ट्रेलर घुसा था, वह रास्ता आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। भोर के कारण आवागमन शुरू नहीं हुआ था। दिन में हमेशा यहां से लोग गुजरते रहते हैं। इससे हादसे में और लोगों की जान जा सकती थी। 

ट्रक मालिक को दी सूचना
थाना प्रभारी अवधेश गौतम ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी में रखे कागजातों को खंगाला तो ट्रेलर की आरसी मिल गई, इसमें लिखा मोबाइल फोन नंबर बंद था। इसके बाद जालंधर कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। इस पर जालंधर पुलिस ने गांव सुनेहरी जाकर ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दी।

हाईवे के सहारे बनी छह इंच के डिवाइडर से होते हैं हादसे
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतर हादसों की वजह हाईवे के किनारे बना 6 इंच का डिवाइडर है। इस डिवाइडर पर आसानी से कार और भारी वाहनो के पहिये चढ़ जाते हैं, जिससे वाहन रांग साइड क्रास कर लेते हैं।

दो साल पूर्व क्षरना नाले में गिर गई थी बस 
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो वर्ष पूर्व भी इसी तरह का हादसा हुआ था। तब सवारियों से भरी बस डिवाइडर को तोड़ते हुए क्षरना नाले में गिर गई थी। उस हादसे में 27 लोगों की जान गई थी। एक वर्ष पूर्व भी एक्सप्रेसवे पर यू टर्न ले रहे कंटेनर से एक कार टकरा गई थी। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी, जिसमें महिला व बच्चे सहित पांच लोग जिंदा जल गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed