फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Irfan filed nomination from BSP

Agra News: बसपा से इरफान ने पर्चा दाखिल किया

Thu, 18 Apr 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Irfan filed nomination from BSP
कासगंज। बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इरफान एडवोकेट ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र समर्थकों के साथ दाखिल किया। नामांकन से पूर्व सभी बसपा नेता और कार्यकर्ता शहर के बारह पत्थर मैदान पर एकत्रित हुए। वहां से नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। नामांकन का समय समाप्त होने से महज 10 मिनट पहले पहुंचे इरफान ने अपने नामांकन पत्र का एक सेट ही जमा किया। बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इरफान ने नामांकन कक्ष में पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सुधा वर्मा को विधिवत अपने नामांकन पत्र का एक सेट सौंपा। उनके साथ नामांकन कक्ष में बसपा के मंडल को-आर्डिनेटर रणवीर कश्यप एवं महेश चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष डीपी राना, एटा बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर एवं बसपा नेता अखिलेश दिनकर रहे। रणवीर कश्यप ने कहा कि बसपा के प्रत्याशी शिक्षित और ईमानदार प्रत्याशी हैं। एटा लोकसभा क्षेत्र में बसपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया वह बसपा के चुनाव अभियान में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाएं और बसपा को विजयी बनाएं। बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इरफान ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से चुनाव के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि बसपा का राज उत्तर प्रदेश में लोगों ने देखा है। आज भी लोग बसपा के शासन को याद करते हैं। बसपा को ताकत देना जरूरी है।
विज्ञापन

इरफान के पास है दो करोड़ रुपये की संपत्ति ः बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद इरफान के पास दो करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी शगुफ्ता की माली हालत भी अच्छी खासी है।बसपा प्रत्याशी ने नामांकन के साथ अपना जो शपथ पत्र दाखिल किया है उसमें उन्होंने अपनी 2307000 की चल संपत्ति दर्शाई है। इसमें 12,50,000 रुपये की नकदी है। इसके अलावा बैक के तीन खातों में 13,50,000 रुपये जमा हैं। एलआईसी की पॉलिसी भी वे चलाते है। उनके पास एक स्कार्पियो, सोने-चांदी के आभूषण व दो-नाली बंदूक भी है। इसके अलावा उनके पास 2,01,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है जिसमें कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि, वाणिज्य भवन, आवासीय भवन शामिल हैं।
विज्ञापन

पत्नी के पास 7,05,000 रुपये की चल संपत्ति है। जिसमें नकदी, बैंक जमा, बीमा पालिसी, सोने चांदी के आभूषण शामिल हैं। पत्नी के पास 2,05,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। यह संपत्ति कृषि भूमि के रूप में है। उनके पुत्र मुहम्मद उजैर 627000 रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं। जिसमें नकदी, बैंक जमा, बीमा पालिसी, स्कूटी शामिल है। पुत्र मुहम्मद अनस के पास 5,33,000 रुपये की चल संपत्ति है। जिसमें नकदी, बैंक जमा, बीमा पॉलिसी शामिल है। पुत्री अरीना के पास 16,500 रुपये की चल संपत्ति है। जिसमें नकदी व बैंक जमा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article