{"_id":"5d38584a8ebc3e6ca72d54dc","slug":"ips-shalabh-mathur-suspended-nohjhil-inspector-due-to-negligence-land-dispute-complaints","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र घटना के बाद पुलिस विभाग गंभीर, भूमि विवाद की शिकायतों पर नौहझील इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र घटना के बाद पुलिस विभाग गंभीर, भूमि विवाद की शिकायतों पर नौहझील इंस्पेक्टर निलंबित
Wed, 24 Jul 2019 06:38 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jul 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी शलभ माथुर
- फोटो : अमर उजाला
जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ नहीं किया जा रहा है। इस तरह की शिकायतें शासन से लेकर प्रशासन तक गूंज रही हैं। नौहझील में भी इस प्रकार के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे थे।
इस पर एसएसपी शलभ माथुर ने थाना नौहझील के प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं सीओ मांट को भी हटा दिया है।
जनपद के कुछ थाना क्षेत्रों में भूमि से संबंधित विवादों में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस के एक पक्ष के साथ खड़े हो जाने के आरोप लग रहे हैं। नौहझील में भी इस प्रकार की शिकायतें गूंज रही थीं।

Trending Videos
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने मामले की जांच कराई तो थाना नौहझील प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा की लापरवाही उजागर हुई, वहीं क्षेत्राधिकारी मांट के कार्य में शिथिलता पाई गई।
एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया है। इनकी जगह अपने जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र दहिया को प्रभारी निरीक्षक नौहझील बनाया है। क्षेत्राधिकारी मांट कैलाश चंद पांडेय को हटाकर विनय सिंह चौहान को सीओ मांट की कमान सौंपी है।