{"_id":"607ed4b15b220241142bdef5","slug":"ips-aditya-verma-s-wife-dies-after-corona-infection-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: लोगों की सुरक्षा का फर्ज निभाते रहे एएसपी आदित्य, संक्रमण से पत्नी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: लोगों की सुरक्षा का फर्ज निभाते रहे एएसपी आदित्य, संक्रमण से पत्नी ने तोड़ा दम
कासगंज जिले में पत्नी और पुत्र के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार वर्मा कोरोना योद्धा की भूमिका में नजर आए। एसपी मनोज कुमार सोनकर के अवकाश पर जाने के बाद एक सप्ताह तक उन्होंने पूरे जिले की सुरक्षा की कमान संभाली। पंचायत चुनाव की संचालित हुईं प्रक्रियाओं का जिम्मा संभाला। कोरोना कर्फ्यू के दौरान पूरी सजगता से अपनी जिम्मेदारी संभालते रहे। इस बीच उनकी पत्नी की मौत हो गई।
2 of 5
अधीनस्थों को निर्देश देते एएसपी आदित्य
- फोटो : अमर उजाला
11 अप्रैल को जिले के एसपी मनोज सोनकर अवकाश पर गए थे। उनके अवकाश पर रहने के कारण 17 अप्रैल तक एएसपी एसपी का पदभार संभाले रहे। जब पुलिस अधीक्षक लौटे तो वे इस जिम्मेदारी से अलग हुए, लेकिन इसके बावजूद कोरोना कर्फ्यू के दिन भी वह पूरी सक्रियता के साथ जिले में भ्रमण करते रहे और चौराहों पर खड़े होकर पुलिस के साथ स्वयं लोगों को मास्क लगाने और लापरवाही न करने की हिदायत देते रहे।
3 of 5
ड्यूटी के दौरान एएसपी आदित्य वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी आदित्य वर्मा ने जिलेभर में मास्क चेकिंग अभियान को चलवाया। उन्हें जहां पत्नी और पुत्र के स्वास्थ्य की चिंता थी, वहीं आमजन मानस और अपनी ड्यूटी को लेकर भी वह पूरी तरह डटे रहे। पत्नी के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर भी वह काफी चिंतित थे और महकमे के लोगों से बातचीत में यह साझा करते रहे। उन्हें इस बात का कतई बोध नहीं था कि पत्नी कोरोना से जंग हार जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एएसपी आदित्य कुमार वर्मा और उनकी पत्नी सीमा वर्मा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा (50) का निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। उनका इलाज नोएडा के निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। सीमा वर्मा ने आठ दिन पहले जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
एएसपी आदित्य कुमार वर्मा और उनकी पत्नी सीमा वर्मा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी, उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 39 पर पहुंच गया। इस पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान कोई रिकवरी नहीं हुई, देर रात उनकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक एक दिन पहले तक जिले में ड्यूटी कर रहे थे। पंचायत चुनाव की व्यवस्थाएं भी देख रहे थे। उनका बेटा भी कोरोना संक्रमित है। उसका इलाज चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।