फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inviting accidents giving hoardings without standards

मानक विहीन सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रण

Sun, 26 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Inviting accidents giving hoardings without standards
मैनपुरी। नगर में ऐसे स्थान जहां लोगों के विश्राम स्थल हैं। जिन मार्गों पर यातायात अधिक है वहां सड़क से 60 मीटर की दूरी पर होर्डिंग्स लगाने के आदेश हैं। लेकिन शहर में सड़क के फुटपाथों पर ही होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं जो दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में होर्डिग्स को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन सतर्क नहीं है। शासनादेश के तहत जिन स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने की अनुमति है वहां भी सड़क से 60 मीटर की दूरी पर ही होर्डिंग्स लगाए जा सकते हैं। लेकिन शहर में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क किनारे मानकों की अनदेखी कर बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगा रखे हैं जो दुर्घटना कारण बन रहे हैं। आंधी और तेज हवा के दौरान यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

------
राहगीर दुर्घटना का शिकार
सड़क किनारे फुटपाथ पर लगे होर्डिंग्स बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के लिए खतरनाक हैं। तेज हवा या आंधी आने पर होर्डिंग्स टूटकर सड़कों पर गिरते हैं जो बाइक सवारों और पैदल चलने वाले लोगों को घायल कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शिकायत के बाद भी नहीं दिया गया ध्यान
राधा रमन रोड निवासी सर्वेश कुमार ने तीन माह पूर्व नगर पालिका में शिकायती पत्र देकर कहा था कि फुटपाथ पर लगे होर्डिंग्स दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं, इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। सर्वेश की पुत्री स्कूल जाते समय एक होर्डिंग्स गिरने से घायल हो गई थी।

-----
जो लोग शहर में होर्डिंग्स लगा रहे हैं वे मानक के अनुसार ही लगाएं। शीघ्र ही शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलेगा। जिसमें अवैध होर्डिंग्स मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
लालचंद भारती, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed