{"_id":"5b7bf3a442c79246475f66e4","slug":"investors-demands-euthanasia-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन लोगों ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति, बोले- प्रधानमंत्री जी, मांगें पूरी करो या मौत दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन लोगों ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति, बोले- प्रधानमंत्री जी, मांगें पूरी करो या मौत दे दो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते निवेशक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ऑल इनवेस्टर सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले लोगों ने मंगलवार को पैसा वापसी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसमें पल्स ग्रुप व अन्य कंपनियों के सैकड़ों निवेशक शामिल हुए।
ये लोग शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। संगठन के लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार या तो उनकी मांगों को पूरा करे या फिर उनको इच्छामृत्यु की अनुमति दे।
संगठन के जिलाध्यक्ष इंदवीर चाहर का कहना है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देशभर के लगभग 10 करोड़ परिवार आज पैसे के लिए मोहताज हैं। इन लोगों की इन कंपनियों में करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं।

आगरा के पांच लाख निवेशक
अकेले आगरा में लगभग पांच लाख निवेशक हैं, जिनका लगभग 800 करोड़ रुपए पीएसीएल लिमिटेड कंपनी में फंसा हुआ है। इसी प्रकार अन्य कंपनियां सहित आगरा में लगभग 7-8 लाख निवेशक हैं, जिनका 1200 करोड़ से अधिक रुपया फंसा हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर संगठन का प्रतिनिधि मंडल तीन बार वित्तमंत्री अरुण जेटली, वित्त राज्यमंत्री सहित सांसदों और विधायकों से मिल चुका है। कई सांसदों ने यह मुद्दा भी उठाया, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
इससे पीड़ित परिवार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसी आस में बैठे हैं कि उनका पैसा कब और कैसे मिलेगा। कई निवेशक जिनकी मोटी रकम कंपनियां में लगी है, वो अपनी बेटियों को शादी नहीं कर पा रहे हैं।

चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी
संगठन के महासचिव रनवीर चाहर ने कहा कि अगर आगरा के जनप्रतिनिधि आगरा के आठ लाख परिवारों की समस्या का समाधान कराने में मदद नहीं करेंगे तो आगामी चुनाव में इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
निवेशकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया कि यदि प्रधानमंत्री देश के 10 करोड़ परिवारों और आगरा के आठ लाख परिवार को न्याय नहीं दिला सकते तो इस घुटन भरी जिंदगी से निजात पाने के लिए इच्छामृत्यु की अनुमति दे दें।