फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   investigators and police station chief stuck in removing section of Misdeed

आगरा: सामूहिक दुष्कर्म की धारा हटाने में फंसे विवेचक और थानाध्यक्ष, अब नहीं दे पा रहे जवाब

Fri, 20 Oct 2023 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 10:03 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना में विवेचक (दरोगा) ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा को ही हटा दिया। युवती को होटल में रखकर दुष्कर्म किया गया था। जांच में पुष्टि भी की गई थी। एसीपी ने विवेचक के खिलाफ रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी। इस मामले में विवेचक और थानाध्यक्ष दोनों फंस गए हैं। 
 

विज्ञापन
investigators and police station chief stuck in removing section of Misdeed
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष सुमनेश विकल और विवेचक मुकदमे से सामूहिक दुष्कर्म की धारा हटाने में फंस गए हैं। विवेचना में लापरवाही सामने आने पर दोनों के खिलाफ एसीपी छत्ता ने रिपोर्ट दी है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने प्रारंभिक जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


ट्रांस यमुना इलाके की युवती 17 जून को लापता हुई थी। 12 जुलाई को अपहरण का केस दर्ज हुआ। मुकदमे के तीन दिन बाद युवती मिल गई। उसने फिरोजाबाद में होटल में रखने की बात कही। कोचिंग संचालक सहित 3 पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए। परिजन ने अधिकारियों से शिकायत की। इस पर विवेचक ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा की वृद्धि की। चार्जशीट लगाई तो धारा को हटा दिया गया।
विज्ञापन


चार्जशीट एसीपी छत्ता आरके सिंह के पास पहुंची। उन्होंने धारा का लोप करने पर सवाल उठाए। यह भी कहा कि अगर, आरोप सही नहीं थे तो धारा लगाई क्यों गई। बेलनगंज चौकी प्रभारी से जांच कराई। वह पीड़िता के फिरोजाबाद में होटल भी गए। युवती के आरोप की पुष्टि हुई। उन्होंने विवेचक की लापरवाही के लिए थानाध्यक्ष को भी जिम्मेदार माना। डीसीपी को रिपोर्ट दी। उन्होंने विवेचक और थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed