फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation Of Ponds Park Built And Nursery Opened By Horticulture Department

तालाबों की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, पार्क बनाया, खुल गई पौधशाला

Tue, 20 Oct 2020 11:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Oct 2020 11:41 AM IST
सार

सोमवार को अमर उजाला ने पड़ताल की, तो लश्करपुर का ये गाटा नंबर संजय प्लेस में कॉसमॉस मॉल के बराबर से मिला। अब यहां
तालाब का नामोनिशान नहीं है। चारों तरफ से तार फेसिंग करा राजकीय उद्यान विभाग ने इस पर संजय पार्क का बोर्ड टांग दिया है। 

विज्ञापन
Investigation Of Ponds Park Built And Nursery Opened By Horticulture Department
तालाब पर उद्यान विभाग का कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में संजय प्लेस में कॉसमॉस मॉल के पास तालाब पर उद्यान विभाग ने कब्जा किया। करीब तीन बीघे का पुराना तालाब पाट कर संजय पार्क बना दिया। पौधशाला भी खुल गई। अब यहां उद्यान विभाग पौधे बेच रहा है। 
विज्ञापन


तालाबों की जांच में रोज नए हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। मौजा लश्करपुर के गाटा संख्या एक में 7890 वर्ग मीटर का तालाब है। रकबा करीब तीन बीघा है। राजस्व रिकॉर्ड में 61 साल से यह तालाब दर्ज है। सदर तहसील प्रशासन द्वारा नगर निगम को भेजी 27 तालाबों की सूची में भी शामिल है। 
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने पड़ताल की, तो लश्करपुर का ये गाटा नंबर संजय प्लेस में कॉसमॉस मॉल के बराबर से मिला। अब यहां तालाब का नामोनिशान नहीं है। चारों तरफ से तार फेसिंग करा राजकीय उद्यान विभाग ने इस पर संजय पार्क का बोर्ड टांग दिया है। तालाब भूमि पर एक हिस्से में पौधशाला भी खुल गई है। यहां विभाग पौधे बेचता है। इसके पीछे ही जिला उद्यान अधिकारी का कार्यालय बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले किया कब्जा
तालाब भूमि के सामने ही वजीरपुरा बसा है। मस्जिद के पास रहने वाले 60 वर्षीय यूनुस खां ने बताया कि पांच साल पहले तक तालाब का गड्ढा खाली पड़ा था। उद्यान विभाग ने इसमें मिट्टी डलवाई और यहां पेड़ लगाकर पार्क बना दिया। इस पार्क में कोई नहीं आता-जाता। दिनभर जानवर घूमते हैं।

पत्रावलियों की कराएंगे जांच
इस संबंध में उद्यान विभाग के उप निदेशक कौशल कुमार ने कहा ये मामला मेरी जानकारी में नहीं है। पार्क व जमीन उद्यान अधीक्षक के अधिकार में हैं। तालाब भूमि पर पार्क व पौधशाला कैसे बनी। पत्रावलियां निकलवा कर उनकी जांच कराई जाएगी।

मुकदमे होंगे, अवैध कब्जे हटेंगे
तालाबों पर अवैध कब्जा करने वालों की सूची तहसील स्तर पर बन रही है। कब्जे हटाए जाएंगे। जिन्होंने पक्के निर्माण कर लिए हैं उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। - प्रभु एन सिंह, जिला मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed